अवैध गौवंश तस्करो के विरुद्ध थाना कोतवाली की प्रभावी कार्यवाही 

बुरहानपुर । पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार द्वारा सभी थाना प्रभारी को अवैध गोवंश तस्करी के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्देशों के पालन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतर सिंह कनेश, नगर पुलिस अधीक्षक गौरव पाटिल के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली को 20 गोवंश को जप्त करने में सफलता प्राप्त हुई है।

दिनांक 08/11/25 को थाना कोतवाली पुलिस को सूचना मिली की नदी की ओर से खाटू घाट पर कुछ लोग अवैध गौवंश को क्रूरतापूर्वक हाँकते हुए वध हेतू लाने वाले हैं। सूचना पर कोतवाली थाना प्रभारी श्री सीताराम सोलंकी द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना से अवगत कराया गया बाद टीम गठित कर मुखबिर की सूचना बताएं स्थान खातू घाट पहुचे झाडियो की आड मे इंतजार किया थोडी देर बाद नदी तरफ से 4 से 5 व्यक्ति पैदल पैदल गोंवश बैल व बछडे को हाथ मे रस्सी पकडे हुये क्रुरता पूर्वक खींचते व रस्सी व लकड़ी की आर से मारते हुये आते दिखाई दिये।

जिन्हे हमराह फोर्स की मदद से घेराबंदी कर पकडने के लिये दौडे तो वहा पर एक व्यक्ति पकडा गया बाकी सब अधेरे का फायदा उठाकर भाग गये, पकडे गये व्यक्ति से उसका नाम पता पुछने पर अपना नाम फिरोज तडवी पिता छब्बू तडवी उम्र 40 साल निवासी सारोला जिला बुरहानपुर का रहना बताया आरोपी के कब्जे से 20 नग गोवंश पकडे गये गोंवश वध हेतू कसाईयों के यहा बेरी मैदान ले जाना बतायाए मौके से भागे हुए आप आरोपियों के नाम अशरफ पिता सुपडू तडवी व लाडला तडवी पठान व गोलू पिता रसीद तडवी,शेख जाकिर कसाई बेरी मैदान के होना बताया बाकी के गोंवश बैल व बछडे के बारे में पूछताछ की जा रही है आरोपियों के विरुद्ध थाना कोतवाली पर अपराध क्रमांक 217/2025 धारा 4, 6, 9 म.प्र.गौवंश वंध प्रतिषेध अधिनियम 2004 एवं 11 ;घद्ध पशुओ के प्रति क्रुरता निवारण अधिनियम का कायम किया गया आरोपियों से गोवंश के संबंध में पूछताछ की जा रही है अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है।

प्रकरण में आरोपी :-फिरोज तडवी पिता छब्बू तडवी उम 40 साल निवासी सरोला थाना शिकारपुरा , अशरफ पिता सुपडू तडवी निवासी सरोला , लाडला उर्फ असगर पिता प्यारे साहब तडवी पठान निवासी बाडा जैनाबाद , गोलू पिता रसीद तडवी निवासी सरोला , शेख जाकिर पिता शेख रसीद उम 32 साल निवासी बैरी मैदान बुरहानपुर।

सराहनीय भूमिका:- निरीक्षक सीताराम सोलंकी,उप निरी . विनोद कुमार गौड, प्र आर राजकुमार पटेल,दारासिंह, ज्ञानेश्वर चौधरी,राकेश शर्मा, दुष्यंत सोलंकी, आर मुकेश प्रजापति, सचिन ठाकुर, करण डोडियार सराहनी भूमिका रही।

Next Post

यूनिटी मार्च रविवार को, सांसद कुशवाह ने ली तैयारी बैठक

Sat Nov 8 , 2025
ग्वालियर। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वी जयंती के उपलक्ष्य में सांसद भारत सिंह कुशवाह के नेतृत्व में 9 नवम्बर से तीन दिवसीय जिला स्तरीय पदयात्रा (यूनिटी मार्च) का आयोजन होगा। यह पदयात्रा युवाओं, विद्यार्थियों, सामाजिक संस्थाओं एवं नागरिकों में राष्ट्रीय एकता, सेवा भावना और आत्मनिर्भर भारत के […]

You May Like

मनोरंजन