DY CM शुक्ला की अगवानी करने नहीं पहुंचे अधिकारी को नोटिस

दतिया: उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल के दतिया आगमन के दौरान प्रोटोकॉल का उल्लंघन हुआ। महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी अरविन्द उपाध्याय को रेलवे स्टेशन पर उप मुख्यमंत्री की अगवानी की जिम्मेदारी दी गई थी। विभाग ने व्हाट्सएप और मोबाइल पर सूचना भेजी थी। इसके बावजूद अधिकारी स्टेशन पर नहीं पहुंचे। इस लापरवाही को गंभीर अनुशासनहीनता माना गया है।

प्रशासन ने मध्य प्रदेश सिविल सेवा वर्गीकरण एवं अपील नियम 1965 के तहत कार्रवाई शुरू की है। अधिकारी को तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण देना होगा। आदेश के अनुसार समय सीमा में जवाब नहीं देने पर एकपक्षीय कार्रवाई की जाएगी। इसकी जिम्मेदारी अधिकारी की होगी। विभाग में इस मामले को लेकर चर्चा जारी है।

Next Post

घोड़ा चौराहे पर आपस में दो बाइक टकराई, 22 साल के युवक की मौत

Wed Apr 30 , 2025
शिवपुरी: सिटी कोतवाली सीमा में स्थित पोहरी रोड पर घोडा चौराहे पर रात लगभग 10 बजे 2 बाइकों मे आपस में भिड़ंत हो गई। इस घटना में सतनवाड़ा के युवक की मौत हो गई वही एक युवक जिला अस्पताल में जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहा है। दोनों युवक […]

You May Like