
मंदसौर। जिले में सुवासरा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए एमडी ड्रग्स मामले में फरार दो इनामी आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता कुरील एवं एसडीओपी दिनेश प्रजापति के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सुवासरा निरीक्षक अनिल रघुवंशी के नेतृत्व में गठित टीम ने 1 मार्च 2026 को मुखबिर सूचना के आधार पर कार्रवाई की।
कार्रवाई के दौरान थाना सुवासरा के अपराध क्रमांक 212/25 धारा 8/15, 22, 25, 29 एनडीपीएस एक्ट में फरार चल रहे इनामी आरोपी शिवपाल उर्फ श्रीपाल (31) निवासी ग्राम कुण्डला बुजुर्ग थाना शामगढ़ एवं ईश्वर (23) निवासी ग्राम साकरिया खेड़ी थाना शामगढ़ को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों पर पुलिस अधीक्षक द्वारा एक-एक हजार रुपए का इनाम घोषित था।
पुलिस ने आरोपियों से जब्त मादक पदार्थ के स्रोत के संबंध में पूछताछ कर जांच आगे बढ़ाई है तथा दोनों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
इस कार्रवाई में निरीक्षक अनिल रघुवंशी, उनि कपिल सौराष्ट्रीय, उनि भारत कटारा, प्रधान आरक्षक धनपाल जाट सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।
