भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सोमवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर भोपाल के लालघाटी स्थित उनकी प्रतिमा पर पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने डॉ. मुखर्जी के राष्ट्र निर्माण, राष्ट्रीय एकता और अखंड भारत के प्रति योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन देशभक्ति, राष्ट्रसेवा और जनकल्याण के आदर्शों का प्रेरणास्रोत है। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी तथा प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे।
Next Post
अमरनाथ गुफा में शिवलिंग का आकार घटा, श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी
Mon Jul 6 , 2026
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा में प्राकृतिक रूप से बनने वाले हिम शिवलिंग का आकार लगातार घट रहा है। ताजा जानकारी के अनुसार, शिवलिंग का लगभग 90 प्रतिशत हिस्सा पिघल चुका है और इसकी ऊंचाई अब करीब एक फीट रह गई है। इसके बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था में कोई […]
