राशिफल-पंचांग : 13 फरवरी 2025

पंचांग 13 फरवरी 2025:-

रा.मि. 24 संवत् 2081 फाल्गुन कृष्ण प्रतिपदा गुरूवासरे रात 7/25, मघा नक्षत्रे रात 8/27, शोभन योगे प्रात: 7/13, बालव करणे सू.उ. 6/26 सू.अ. 5/34, चन्द्रचार सिंह, शु.रा. 5,7,8,11,12,3 अ.रा. 6,9,10,1,2,4 शुभांक- 7,9,3.

——————————————————-

आज जिनका जन्म दिन है- गुरूवार 13 फरवरी 2025
उनका आगामी वर्ष:
वर्ष के प्रारंभ में भवन संबंधी विवाद का सामना करना होगा. व्यर्थ के वाद विवाद से मतभेद बढ़ेगा. वर्ष के मध्य में रचनात्मक कार्यो में सफलता मिलेगी. व्यवसाय में प्रगति होगी. राज्य सम्मान एवं प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी. साहसिक पराक्रम बना रहेगा. वर्ष के अन्त में सामाजिक सक्रियता बनी रहेगी. मित्रों का सहयोग रहेगा.

मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को व्यापार में प्रगति होगी. वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को वाहन का सुख मिलेगा. कर्क राशि के व्यक्तियों को व्यर्थ वाद विवाद एवं मतभेद हो सकता है. सिंह राशि के व्यक्तियों को राज्य सम्मान की प्राप्ति होगी. मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को रचनात्मक कार्यो में सफलता प्राप्त होगी.धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को आर्थिक एवं व्यापारिक लाभ का योग है. मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को अपने कार्यो को करने के प्रति समर्पित रहना होगा. सामाजिक सक्रियता बनी रहेगी. मित्रों का सहयोग रहेगा.

——————————————————-

आज का भविष्य- गुरूवार 13 फरवरी 2025
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक स्वस्थ्य, सुन्दर, दुबला पतला किन्तु लम्बे कद का होगा, इनकी शिक्षा अच्छी होती है, लेखन अध्ययन कार्य में सफलता मिलेगी, आय के एक से अधिक साधन रहेगें, नौकरी में सफलता प्राप्त होगी, दायित्वों की पूर्ति होगी, माता पिता का भक्त होगा.

——————————————————-

मेष- सामाजिक जीवन में बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी, प्रियजन की मुलाकात सुखद रहेगी, शिक्षा के क्षेत्र में उन्नति होगी, जतुला जायजाद का सुख मिलेगी.

वृषभ- आफिस की परेशानी से कार्य प्रभावित होगा, आवेश में फैसला गलत होगा, विरोधी पक्ष के कारण थोड़ी परेशानी हो सकती है.

मिथुन- मित्रों के साथ समय मौजमस्ती में बीतेगा, माता पिता से सहयोग मिलेगा, पारिवारिक जीवन सुखद एवं आनंददायक रहेगा, लाभ का योग है.

कर्क- भावनात्मक संबंधों में मधुरता बढ़ेगी, प्रियजन की मदद से कार्य पूरे होगें, लंबित कार्यो को पूरा करना ही हितकर रहेगा, अनावश्यक व्ययभार न बढ़ायें.

सिंह- मधुरवाणीं से सबका दिल जीत लेगें, प्रापर्टी का विवाद हल होगा, धार्मिक कार्यो में यश, सम्मान मिलेगा, मित्रता उपयोगी रहेगी.

कन्या- तरक्की का अवसर है, जिसे आप चाहते हैं उससे मन की बात कह दें, नौकरी में सफलता प्राप्त होगी, शुभ समाचार मिलने का योग है.

तुला- अनुभवी लोगों का साथ सुखद रहेगा, कार्यो को इच्छित सफलता प्राप्त होगी, सामाजिक सम्मान प्राप्त होगा, राजकीय सहयोग से शत्रु बाधा दूर होगी.

वृश्चिक- घरेलू कार्य पूरा करने में व्यस्त रहेगे, कार्य स्थल पर माहौल अनुकूल रहेगा, भौतिक सुख साधनों की प्राप्ति होगी, सामाजिक कार्यो में रूचि रहेगी.

धनु- बातचीत में सावधानी रखें, धैर्य से काम लें, अनावश्यक खर्च से चिन्ता होगी, किसी उत्सव आदि में शामिल होने का योग है, मनोरंजन के कार्यो में सफलता मिलेगी.

मकर- जीवनसाथी की भावनाओं पर ध्यान दे, पुराना विवाद पक्ष में सुलझेगा, पारिवारिक समस्याओं का सरलता से समाधान होगा, नियमितता का ध्यान रखकर कार्य करें.

कुम्भ- योजना लागू करने का सही समय है, नये संपर्को से लाभ होगा, आकस्मिक धन लाभ का योग है, पारिवारिक कार्यो में सफलता मिलेगी.

मीन- जीवनसाथी की मदद से मुश्किल राह आसान होगी, बुजुर्गों का ध्यान रखें, सुख, ऐश्वर्य आदि की प्राप्ति हो सकती है, प्रवास का योग है.

——————————————————-

व्यापार-भविष्य:

फाल्गुन कृष्ण प्रतिपदा को मघा नक्षत्र के प्रभाव से रूई, कपास, सूत, वस्त्र, नारियल, सुपारी, मेवा, सोना, चांदी, लोहा, तांबा व शेयर के भाव में मंदी होगी. भाग्यांक 2499 है.

——————————————————-

Next Post

फैसले अच्छे, जमीनी हकीकत में बदलें

Thu Feb 13 , 2025
मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल ने मंगलवार को राज्य में औद्योगिक निवेश बढ़ाने के लिए 7 महत्वपूर्ण फैसले लिए. निश्चित रूप से इन फैसलों के लागू होने के बाद प्रदेश में रोजगार और कारोबार बढ़ाने के अवसर बढ़ेंगे .सरकार का दावा है कि इन फैसलों की वजह से 6 साल में 20 […]

You May Like