इंदौर: इंदौर बेंच हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव 28 जनवरी को होंगे. कार्यकारिणी बैठक में तारीख तय की गई और निर्वाचन प्रक्रिया की जिम्मेदारी वरिष्ठ अधिवक्ताओं को सौंपी गई.बार अध्यक्ष रितेश इनानी ने बताया कि आगामी चुनाव के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता मनोज द्विवेदी को मुख्य चुनाव अधिकारी नियुक्त किया है.
इनके साथ अधिवक्ता अभय सारस्वत और निषिथ बिशर्ड सहायक चुनाव अधिकारी की जिम्मेदारी संभालेंगे. बैठक में चुनाव की रूपरेखा, नामांकन प्रक्रिया और मतगणना को लेकर तैयारियों पर चर्चा की गई. एसोसिएशन अब चुनाव कार्यक्रम की औपचारिक घोषणा और अधिवक्ता मतदाताओं की सूची तैयार करने की प्रक्रिया शुरू करेगा.
