ग्वालियर की सड़कों पर दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें, आईएसबीटी पर चार्ज होंगी एक साथ 20 बसें

ग्वालियर: शहर में वर्ष 2026 में 100 इलेक्ट्रिक बसों की सौगात मिलेगी। इन बसों के आने से आईएसबीटी बस स्टैंड तक यात्रियों को पहुंचने के लिए आसानी से साधन मिल सकेगा। इसके लिए स्मार्ट और आधुनिक बस ई-बस स्टैंड बनाने का कार्य प्रारंभ हो चुका है। इसके साथ ही इन दोनों स्टैंडों पर बसों के चार्जिंग प्वाइंट भी बनाए जा रहे हैं। बस स्टैंड और चार्जिंग प्वाइंट बनने से केंद्र सरकार ई-बसों का संचालन कर शहर में यातायात का स्तर कम करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा बड़े-बड़े शहरों में इलेक्ट्रिक बसों का संचालन प्रारंभ किया है।
ग्वालियर को मिली 100 इलेक्ट्रिक बसें
इसके चलते ग्वालियर को भी 100 इलेक्ट्रिक बसें मिली हैं, लेकिन ग्वालियर में बस स्टैंड एवं चार्जिंग स्टेशन न होने के कारण इन बसों के आने का मार्ग नहीं खुल पा रहा था।स्मार्ट सिटी एवं आईएसबीटी पर इलेक्ट्रिक बसों के चार्जिंग प्वाइंट एवं स्टैंड बनाने का कार्य प्रारंभ हो चुका है। यह कार्य लगभग फरवरी माह में पूर्ण हो जाएगा। इसके बाद केंद्र सरकार द्वारा चयनित किया गया बस ऑपरेटर इन बसों के संचालन के लिए आएगा। जगह तय होने के बाद बसों के रूट तय किए जाएंगे। इस प्रकार लगभग अप्रैल माह से अंत तक ग्वालियर में इलेक्ट्रिक बसें चल सकेंगी।

ग्वालियर के आईएसबीटी पर पीएम ई-बस सेवा की 40 बसों के लिए स्टैंड बनाया जा रहा है। इसके साथ ही आईएसबीटी पर 5 चार्जिंग प्वाइंट बनाए जा रहे हैं, जिसमें एक साथ 10 बसें चार्ज हो सकेंगी। इसी प्रकार स्मार्ट सिटी पर बनाए जा रहे स्टैंड पर 60 बसें खड़ी होंगी, वहां पर 10 चार्जिंग प्वाइंट बनाए जा रहे हैं। वहां पर एक साथ 20 बसें चार्ज हो सकेंगी।

Next Post

सफ़ेद गेंद क्रिकेट में वापसी की तैयारी में पंत

Sat Dec 27 , 2025
बेंगलुरु,27 दिसंबर (वार्ता) बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस से क्षितिज पर एक एयरपोर्ट रनवे दिखाई देता है। विमानों के उड़ान भरने की आवाज जमीन तक नहीं पहुँचती, लेकिन नज़ारा दिखता है। गुजरात द्वारा पहले बल्लेबाजी करने के लिए कहे जाने के बाद दिल्ली की पारी के अधिकांश समय – ऋषभ […]

You May Like