बारूद के ढेर पर बसी थी बस्ती पटाखों में ब्लास्ट से दहशत

गंजबसौदा।त्योंदा रोड पर स्थित एक पटाखा दुकान में दोपहर में आग लग गई. दुकान से तेजी से धुआं निकलता देख और तेज धमाकों की आवाजें सुनकर स्थानीय नागरिकों में हड़कंप मच गया.

सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तत्काल फायर ब्रिगेड और पुलिस को जानकारी दी. पुलिस अधिकारी और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची. करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया. आग बुझने के बाद पता चला कि यह दुकान पंकज जैन की थी

बड़ी मात्रा में पटाखों का भंडारण किया गया था. अज्ञात कारणों से पटाखों में आग लगी, जिससे पहले धुआं उठा और फिर तेज धमाके होने लगे. दुकान का शटर बंद था और अंदर लगभग 1 लाख रुपए के पटाखे रखे हुए थे. आग की चपेट में आने से पूरी दुकान क्षतिग्रस्त हो गई और कई हिस्सों को नुकसान पहुंचा. शहर थाना प्रभारी संजय वेदिया अन्य पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. समय रहते पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया, जिससे एक बड़ी घटना टल गई. आगजनी की घटना को लेकर पुलिस मामले की जांच में भी जुट गई है.

Next Post

गोबर से बन रहे दीपक, 20 लाख दीयों का आर्डर

Mon Oct 13 , 2025
पठारी, कलेक्टर अंशुल गुप्ता की पहल पर स्थानीय स्तर पर गोबर से दीपक निर्माण का कार्य अब ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए नई दिशा तय कर रहा है. महिलाओं के स्व-सहायता समूहों और ग्रामीण परिवारों द्वारा बनाए जा रहे ये पर्यावरण हितैषी दीपक न केवल बाजार की मांग पूरी कर रहे […]

You May Like