मांडवा की गौशाला में 8 गायों की मौत

जबलपुर। रामपुर चौकी अंतर्गत आने वाले मांडवा स्थित नगर निगम की गौशाला में 8 गायों के मृत मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। गौशाला में मृत अवस्था में पड़ी 8 गायों की खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई और फिर बड़ी संख्या में गौसेवकों ने मांडवा स्थित गौशाला पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया और साथ ही जिम्मेदारों द्वारा गायों की ठीक ढंग से देखरेख नहीं किए जाने के आरोप भी लगाए गए।

बताया जा रहा है कि जिन गायों की मौतें हुईं हैं वे लम्पी वायरस से ग्रसित थीं। गौशाला में करीब आधा दर्जन गायें और लम्पी वायरस से ग्रसित होकर पड़ीं हैं जिनकी उचित देखभाल व इलाज की मांग गौसेवकों द्वारा नगर निगम प्रशासन से की गई है। प्रदर्शन के दौरान गौसेवकों ने कहा कि जब गायें मृत हो चुकीं थीं तो उन्हें गौशाला से हटाया क्यों नहीं गया उन्हें सड़ने वहां क्यों छोड़ा गया?

कर्मचारियों की लापरवाही आई सामने

ठेकेदार ने बताया कि मृत सभी गायें लंपी बीमारी से ग्रसित हैं। चुंकि शव उठाने वाले वाहन नगर निगम का स्वास्थ्य विभाग भेजता है और पिछले तीन चार दिनों से वहां के कर्मचारी मवेशी नहीं उठा रहे हैं, इसलिए सभी मृत गायें गौशाला में मौजूद हैं। इधर, क्षेत्रीय लोगों का कहना था कि मवेशियों की देखरेख ठीक से नहीं की जा रही है।

गौरतलब है कि गायों में फैलने वाली लंपी स्किन बीमारी एक गंभीर वायरल बीमारी है, जो मच्छरों, मक्खियों और टिक्स जैसे कीटों के काटने से फैलती है। इसके प्रमुख लक्षणों में तेज़ बुखार, त्वचा पर गांठें , भूख में कमी, और दूध उत्पादन में कमी शामिल हैं। यह रोग गाय-भैंस जैसे गोवंशीय पशुओं को प्रभावित करता है और गंभीर मामलों में जानलेवा भी हो सकता है।

Next Post

जेल से 6 बंदी होंगे आजाद 

Thu Nov 13 , 2025
जबलपुर। मप्र में 15 नवम्बर, राष्ट्रीय जनजाति गौरव दिवस पर आजीवन कारावास के 32 कैदी को समय पूर्व रिहाई मिलेगी। जिसमें 9 आदिवासी बंदी है। केन्द्रीय जेल जबलपुर में आजीवन कारावास के 6 दण्डित बंदियों (5 पुरुष बंदी एवं 01 महिला बंदिनी) को समय पूर्व रिहा किया जायेगा। जानकारी के […]

You May Like