
रामपुर । जनपद पंचायत रामपुर नैकिन की सामान्य सभा की बैठक पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जनपद पंचायत के सभागार में हुई। बैठक में हितग्राहीमूलक विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई।बैठक में मुख्य रूप से जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला साकेत, सभी जनपद सदस्यों, चुरहट विधायक प्रतिनिधि ज्ञानेन्द्र अग्रिहोत्री, जनपद पंचायत सीईओ डॉ.हरीश केसरवानी, बीईओ अवधशरण पाण्डेय, महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी सुषमा मिश्रा, वरिष्ट कृषि विस्तार अधिकारी रामकुमार रावत, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ.श्रवण कुर्मी, पीएचई, उद्यानिकी विभाग के अधिकारी, एपीओ मनरेगा, उपयंत्री अमर सिंह, बीसी आवास, बीसी एसबीएम आदि उपस्थित थे। बैठक में पूर्व निर्धारित 7 एजेण्डा बिंदुओं पर चर्चा हुई।
इनमें विगत कार्रवाई की समीक्षा, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में दवा स्टाक की उपलब्धता की जानकारी के साथ समीक्षा हुई। 15वां/05वां वित्त (जनपद मद) में वर्ष 2020 से वर्तमान तक वर्षवार स्वीकृत, पूर्ण, अपूर्ण, प्राप्त, व्यय एवं शेष राशियों की जानकारी तथा कार्य पूर्णता पर चर्चा हुई। जनपद पंचायत अंतर्गत खुले में विचरण कर रहे गौवंशों से कृषकों के फसलों की सुरक्षा तथा चारागाहों-गौशालाओं को प्राप्त अनुसार एवं आय-व्यय की जानकारी एवं समीक्षा की गई। शासकीय विद्यालयों में पहुंच मार्ग नहीं होने की विद्यालयवार जानकारी एवं अन्य को लेकर चर्चा, ग्राम पंचायत भितरी में स्वीकृत सामुदायिक भवन निर्माण हेतु प्रस्तावित भूमि में किए गए अतिक्रमण के संंबंध में भी चर्चा कर निर्णय लिया गया। साथ ही अध्यक्ष की अनुमति से अन्य विषयों पर भी चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित प्रमुख लोगों में निर्माण समिति सभापति अरुण शेखर त्रिपाठी, कृषि समिति सभापति सीमा पाण्डेय, जैव विविधता समिति सभापति अंकिता सीएस सिंह, महिला बाल विकास सभापति करुणा सिंह, वन समिति सभापति प्रभा विश्वकर्मा, सहकारिता समिति सभापति महेन्द्र सिंह भदौरिया के साथ जनपद सदस्य आलोक शुक्ला, आशीष अग्रिहोत्री, उमेश जायसवाल, जवाहर सिंह, हीरा कुमार सिंह, उर्मिला साकेत, मीनू प्रजापति, शिवकुमार सिंह, रीता सिंह, सुषमा कुशवाहा, माया कोल, राधा यादव, अल्पना साकेत उपस्थित रहे हैं।
बैठक की चर्चा में विकास कार्य अहम रहे
जनपद पंचायत रामपुर नैकिन की सामान्य सभा की बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों का मुख्य जोर विकास कार्यों के क्रियान्वयन को लेकर रहा। सदस्यों द्वारा अपने क्षेत्र में जन कल्याणकारी योजनाओं के प्राथमिकता से क्रियान्वयन एवं पंचायत क्षेत्रों में आवश्यक निर्माण कार्यों को समय-सीमा में गुणवत्ता युक्त कराने पर चर्चा की गई। अधिकांश सदस्यों का कहना था कि ग्राम पंचायतों में जो विकास कार्य स्वीकृत हैं उनका लाभ प्राथमिकता के साथ पात्र लोगों तक पहुंचना चाहिए। निर्माण कार्यों की जहां आवश्यकता है उनको स्वीकृति देकर पूर्ण कराने की पहल होनी चाहिए। ग्राम पंचायतों में कई ऐसे कार्य हैं जो कि आवश्यक होने पर भी उनकी स्वीकृति मिलने में तरह-तरह की दिक्कतें हैं। ऐसी सभी परेशानियों को दूर कर जन उपयोगी कार्यों को स्वीकृत करने एवं उनको पूर्ण कराने की पारदर्शी व्यवस्था होनी चाहिए। आम लोगों की सभी अपेक्षाओं पर पंचायत प्रतिनिधि पूरी तरह से तभी खरे उतरेंगे जब वह विकास कार्यों को ज्यादा से ज्यादा धरातल पर पहुंचा पाएंगे।
