विधायक के कथित बयान पर महिलाओं का गुस्सा, एफआईआर की मांग

रीवा,  कांग्रेस के सेमरिया विधायक अभय मिश्रा के आपत्तिजनक एवं महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाले बयान को लेकर रीवा नगर की महिलाओं में व्यापक आक्रोश देखने को मिला.बड़ी संख्या में महिलाओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया और वहां से पुलिस अधीक्षक कार्यालय तक मार्च निकालकर विधायक के विरुद्ध तत्काल एफआईआर दर्ज करने तथा कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की. रीवा नगर महिला सामाजिक संगठन एवं कल्याण समिति के नेतृत्व में महिला प्रतिनिधियों ने पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि सार्वजनिक जीवन में रहने वाले किसी भी जनप्रतिनिधि को महिलाओं की गरिमा और प्रतिष्ठा को चोट पहुंचाने वाले कथित बयान देने का अधिकार नहीं है. महिलाओं ने स्पष्ट चेतावनी दी कि मातृशक्ति के सम्मान से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा. जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीता कोल ने कहा कि मृत महिलाओं के साथ दुष्कर्म जैसी बात सार्वजनिक रूप से कहना अत्यंत अमर्यादित, असंवेदनशील और महिला समाज की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला है. जिला पंचायत की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती माया सिंह ने भी कांग्रेस पार्टी पर करारा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस की मानसिकता अत्यंत ही गिरी हुई है उसके नेता इस तरह से बयान दे रहे हैं जैसे वह सामाजिक जीवन से ऊपर हो विधायक ने जिस तरह से मातृशक्ति के मान सम्मान को कलंकित करने का काम किया है.

श्रीमती मनीषा पाठक ने कहा कि महिलाओं का सम्मान किसी राजनीतिक दल का विषय नहीं, बल्कि सामाजिक और कानूनी जिम्मेदारी है. श्रीमती विमलेश मिश्रा ने कहा कि महिलाओं के सम्मान की बात करने वाली कांग्रेस को अपने ही विधायक के कथित बयान पर जवाब देना चाहिए. कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन के बाद महिलाओं ने एसपी कार्यालय तक मार्च किया और ज्ञापन सौंपकर अभय मिश्रा के कथित बयान की जांच, एफआईआर तथा कानून के अनुसार गिरफ्तारी की कार्रवाई की मांग की. प्रदर्शन में रीवा नगर महिला सामाजिक संगठन एवं कल्याण समिति की अगुवाई में श्रीमती पूर्णिमा तिवारी, श्रीमती विभा पटेल, श्रीमती साधना गुप्ता, श्रीमती सरस्वती गुप्ता, पार्षद ज्योति सिंह, कल्पना पटेल, सुमन शुक्ला, वीणा शुक्ला, निहारिका सिंह मौजूद रही.

Next Post

जूडो में नीमच का दबदबा, 26 पदक जीतकर फिर बना उज्जैन संभाग चैंपियन

Thu Sep 10 , 2026
नीमच। 70वीं शालेय खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत उज्जैन संभाग स्तरीय शालेय जूडो प्रतियोगिता का आयोजन 9 सितंबर को वात्सल्य भवन, गांधी वाटिका के पास नीमच में हुआ। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा एवं जिला शिक्षा अधिकारी ऐश्वर्या मूंदड़ा के मार्गदर्शन में आयोजित प्रतियोगिता में उज्जैन संभाग के सात जिलों से करीब 250 […]

You May Like