मनसुख मांडविया ने सोनीपत स्थित साई राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र का दौरा किया

सोनीपत, 12 अक्टूबर (वार्ता) केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री, डॉ. मनसुख मांडविया ने आज भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र, सोनीपत का दौरा किया और चल रहे प्रशिक्षण, बुनियादी ढांचे की समीक्षा की तथा प्रशिक्षकों, एथलीटों और सहायक कर्मचारियों से बातचीत की।

दोपहर में केंद्र पहुंचने पर, साई के वरिष्ठ अधिकारियों ने डॉ. मांडविया का स्वागत किया और उन्हें सोनीपत परिसर की गतिविधियों, उपलब्धियों और आगामी परियोजनाओं का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया।

केंद्रीय मंत्री ने अपने दौरे की शुरुआत तीरंदाजी उत्कृष्टता केंद्र के निरीक्षण से की, जहां उन्होंने प्रशिक्षकों और एथलीटों से बातचीत की। उन्होंने उनके समर्पण की सराहना की और जमीनी स्तर पर खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए वैज्ञानिक प्रशिक्षण विधियों को बढ़ावा देने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता पर ज़ोर दिया।

डॉ. मांडविया ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ पहल के तहत वृक्षारोपण गतिविधि में भी भाग लिया।

इसके बाद, मंत्री महोदय ने तीरंदाजी रेंज, कबड्डी कोर्ट, चिकित्सा केंद्र, कुश्ती हॉल, खेल विज्ञान विभाग और स्ट्रेंथ एवं कंडीशनिंग हॉल का दौरा किया, जहां उन्होंने उपलब्ध प्रशिक्षण और खेल विज्ञान सुविधाओं का अवलोकन किया। उन्होंने एथलीटों की तैयारी में प्रौद्योगिकी और खेल विज्ञान के एकीकरण की सराहना की और नियमित स्वास्थ्य एवं प्रदर्शन मूल्यांकन के महत्व पर बल दिया।

डॉ. मांडविया ने बहुउद्देश्यीय हॉल (एमपीएच), आगामी उच्च-प्रदर्शन केंद्र (एचपीसी) और इनडोर कबड्डी हॉल का भी निरीक्षण किया और भारत के एथलीटों को विश्व स्तरीय सुविधाएँ प्रदान करने के लिए की जा रही महत्वपूर्ण अवसंरचनात्मक प्रगति पर ध्यान दिलाया।

इस दौरे का समापन प्रशिक्षकों और कर्मचारियों के साथ बातचीत के साथ हुआ, जहां मंत्री महोदय ने भारत के खेल पारिस्थितिकी तंत्र में उनके योगदान की सराहना की और 2047 तक विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए एक मजबूत खेल संस्कृति के निर्माण के सरकार के दृष्टिकोण को दोहराया।

 

 

Next Post

राजकुमार ब्रिज पर तेज रफ्तार बस ने मां-बेटी को टक्कर मारी, ड्रायवर हिरासत में

Sun Oct 12 , 2025
इंदौर: खजराना क्षेत्र में रविवार शाम एक तेज रफ्तार बस ने एक्टिवा सवार महिला और उसकी 9 वर्षीय बेटी को टक्कर मार दी. घायल मां-बेटी को राहगीरों की मदद से निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि बस ड्रायवर को मौके पर ही पकड़कर पुलिस ने हिरासत में ले लिया.तुकोगंज थाना प्रभारी […]

You May Like