राजकुमार ब्रिज पर तेज रफ्तार बस ने मां-बेटी को टक्कर मारी, ड्रायवर हिरासत में

इंदौर: खजराना क्षेत्र में रविवार शाम एक तेज रफ्तार बस ने एक्टिवा सवार महिला और उसकी 9 वर्षीय बेटी को टक्कर मार दी. घायल मां-बेटी को राहगीरों की मदद से निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि बस ड्रायवर को मौके पर ही पकड़कर पुलिस ने हिरासत में ले लिया.तुकोगंज थाना प्रभारी जितेन्द्र यादव ने बताया कि 29 वर्षीय अर्शी अपनी 9 साल की बेटी जर्निश के साथ स्कूटी से राजकुमार ब्रिज से गुजर रही थीं, तभी शुक्ला ब्रदर्स की बस नम्बर एमपी 09 एसआर 4913 ने सामने से टक्कर मार दी.

हादसे में मां-बेटी सड़क पर गिर गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं. उन्होंने बताया कि बस ड्रायवर तेज रफ्तार और लापरवाह तरीके से बस चला रहा था. टक्कर के बाद वह भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने बस और एक्टिवा को घटनास्थल से हटवाया और मामले की जांच शुरू कर दी है.

Next Post

2 राशन दुकानों के अनाज में निकले कीड़े, हितग्राहियों ने की शिकायत

Sun Oct 12 , 2025
बलपुर: मोतीलाल नेहरू वार्ड क्रमांक 38 में राशन वितरण को लेकर बड़ा मामला सामने आया है। स्थानीय नागरिकों ने शिकायत की है कि दो राशन दुकानों पर सरकार द्वारा भेजे गए गेहूं और चावल में भारी मात्रा में कीड़े और इल्लियाँ पाई जा रही हैं। जिसकी शिकायत मिलने पर मौके […]

You May Like