नई दिल्ली। सेबी द्वारा NSE, BSE, MCX, NCEDX, NSDL, CDSL, CAM, KFintech, AMFI और NISM के सहयोग से स्थापित भारत का शेयर बाज़ार पैविलियन ने भारत मंडपम में आयोजित 44वें इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर (IITF) 2025 में अपने प्रभावी 14-दिवसीय प्रदर्शन का सफल समापन किया। एक भारत, श्रेष्ठ भारत थीम पर आधारित इस पैविलियन ने तकनीक-संचालित और पारदर्शी प्रतिभूति बाज़ार को विकसित भारत की दिशा में महत्वपूर्ण बताते हुए निवेशकों को व्यापक जागरूकता प्रदान की। 14 नवंबर को सेबी चेयरमैन तुहिन कांत पांडे ने इसका उद्घाटन किया और 4Ts
ट्रस्ट, ट्रांसपेरेंसी, टेक्नोलॉजी और टुगेदरनेस के साथ AI/ML आधारित बाज़ार निगरानी की भूमिका पर जोर दिया। पैविलियन में हज़ारों आगंतुकों ने लाइव डेमो, निवेशक सेवा काउंटर, विशेषज्ञ वार्ताओं, मपेट शो और सुरक्षित निवेश मॉड्यूल का अनुभव किया तथा सेबी की डिजिटल सुविधाओं से रूबरू हुए। उत्कृष्ट जनसंपर्क के लिए ITPO ने पैविलियन को सम्मानित किया, जिसे सेबी के Whole Time Member कमलेश चंद्र वर्श्नेय ने ग्रहण किया। यह पहल IITF के सबसे लोकप्रिय प्रदर्शनों में शामिल रही।
