भिंड सोल्जर बोर्ड में आया आर्मी कैंटीन का सामान

भिंड:जिला मुख्यालय पर सोल्जर बोर्ड में लंबे समय से बंद चल रही आर्मी कैंटीन पुन: शुरू हो गई है। बीते रोज सोल्जर बोर्ड में कैंटीन का सामान पहुंच गया। पूर्व सैनिक संघ अध्यक्ष सूबेदार मेजर राकेश सिंह कुशवाह ने बताया कि पूर्व सैनिकों को कैंटीन न होने परेशानी हो रही थी।

जिसको लेकर लंबे समय से मांग की जा रही थी। आर्मी कैंटीन का सामान सोल्जर बोर्ड में पहुंच गया। जिसमें दैनिक उपयोग की सामग्री के साथ अन्य सामग्री भी शामिल है। इसके अलावा पूर्व सैनिकों के लिए लिकर कोटा भी उपलब्ध कराया गया है। जिला मुख्यालय पर कैंटीन सुविधा शुरू होने से अब पूर्व सैनिकों को सामान लेने ग्वालियर नहीं जाना पड़ेगा।

Next Post

विमान हादसा: आर्यन का शव पंचतत्व में विलीन,गांव में पसरा मातम

Mon Jun 16 , 2025
ग्वालियर: अहमदाबाद में हुए हृदय विदारक विमान हादसे की चपेट में आकर ग्वालियर के होनहार छात्र आर्यन राजपूत की भी मौत हो गई थी जिसका शव शनिवार को उसके पुश्तैनी गांव जिंगसौली पहुंचा। गम में डूबे परिजनों द्वारा क्रियाकर्म कर उसे पंचतत्व में विलीन कर दिया गया। गौरतलब है कि […]

You May Like