जबलपुर: रांझी में बदमाशों ने पथराव कर दिया। जिसमें युवक घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि राज कोल 20 वर्ष निवासी रिछाई रांझी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि बीती रात लगभग 9 बजे अपने घर के बाजू से गली में आग ताप रहा था पटेलिन बाई भी आग ताप रही थी.
तभी मोहल्ले का शंभू कोल, आजाद उर्फ चीकू कोल, निखिल कोल, लक्की कोल चारों आये, शंभू कोल अकारण विवाद करने लगे। पथराव कर दिया। हमले में उसे चोट आ गई। इसके बाद तीनों मारपीट कर भाग गए।
