दो बाइकों की आमने- सामने टक्कर में दो घायल, एक रेफर

बेगमगंज: क्षेत्र में शीत लहर के चलते कल रात दो बाइकें आमने- सामने टकरा गई जिससे दोनों के चालक गंभीर घायल हो गए एक घायल को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है।आपको बता दें कि ग्राम सकरदा निवासी गब्बर यादव पुत्र प्रकाश यादव नएनगर से थावर मैं शामिल होकर वापस हो रहे थे कि नए नगर और बांसादेही के बीच खेत से अपने घर भोजपुर जा रहे रामकृष्ण पुत्र मनमोहन सिंह की बाइक से आमने-सामने टक्कर हो जाने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए बाइक पर सवार दो अन्य लोगों को चोट नहीं आई। सूचना पर डायल 112 घायलों को लेकर अस्पताल पहुंची जहां गब्बर यादव को भर्ती कर लिया गया है वहीं रामकृष्ण को रेफर किया गया है।

Next Post

इंदौर हादसे से सबक, ब्यावरा में शुद्ध पेयजल को लेकर प्रशासन हुआ सक्रिय

Sun Jan 4 , 2026
ब्यावरा: इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से कई लोगों की मौत की हृदयविदारक घटना के बाद जिले में भी पेयजल व्यवस्था को लेकर गंभीरता दिखाई देने लगी है. इस संबंध में प्रकाशित खबर को संज्ञान में लेते हुए जिला प्रशासन ने शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश […]

You May Like