
भोपाल। मध्यप्रदेश शासन ने आज प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भोपाल और जबलपुर नगर निगम के आयुक्तों सहित स्मार्ट सिटी के अधिकारियों के तबादले किए हैं। भोपाल नगर निगम आयुक्त संस्कृति जैन को वित्त विभाग में उप सचिव पदस्थ किया गया है। वहीं, स्मार्ट सिटी भोपाल की मुख्य कार्यपालन अधिकारी अंजू अरुण कुमार को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में उप सचिव बनाया गया है। जबलपुर नगर निगम आयुक्त रामप्रकाश अहिरवार को भोपाल नगर निगम आयुक्त की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि छिंदवाड़ा जिला पंचायत के सीईओ अग्रिम कुमार जबलपुर नगर निगम आयुक्त होंगे।
किसका कहां हुआ तबादला
संस्कृति जैन (2015 बैच): आयुक्त, नगर निगम भोपाल और मध्यप्रदेश मेट्रो रेल कंपनी की अपर प्रबंध संचालक (अतिरिक्त प्रभार) से उप सचिव, वित्त विभाग।
अंजू अरुण कुमार (2017 बैच): मुख्य कार्यपालन अधिकारी, स्मार्ट सिटी भोपाल और अपर आयुक्त, नगर निगम भोपाल (अतिरिक्त प्रभार) से उप सचिव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग।
रामप्रकाश अहिरवार (2018 बैच): आयुक्त, नगर निगम जबलपुर से आयुक्त, नगर निगम भोपाल तथा मध्यप्रदेश मेट्रो रेल कंपनी के अपर प्रबंध संचालक का अतिरिक्त प्रभार।
अग्रिम कुमार (2020 बैच): मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत छिंदवाड़ा से आयुक्त, नगर निगम जबलपुर।