शिवपुरी में आबकारी विभाग का विशेष अभियान, होटल और ढाबों के साथ वाहनों की भी चेकिंग

शिवपुरी: शिवपुरी में अवैध शराब के भंडारण, परिवहन और बिक्री को लेकर आबकारी विभाग लगातार सख्त नजर आ रहा है। इन को रोकने के लिए विभाग द्वारा एक विशेष अभियान चलाया गया। टीम शहर और आसपास के इलाकों में स्थित होटल और ढाबे पर पहुंची। यहां विशेष जांच पड़ताल की गई।आबकारी विभाग का ये विशेष अभियान केवल होटल और ढाबों पर नहीं बल्कि सड़क पर भी देखने को मिला। पुलिस ने सड़कों पर वाहनों को रोककर जांच पड़ताल की। सतनवाड़ा इलाके में भी ये विशेष चेकिंग देखने को मिली।
ये कार्रवाई कलेक्टर अर्पित वर्मा और आबकारी संभागीय उड़नदस्ता ग्वालियर के उपायुक्त संदीप शर्मा के निर्देश पर की गई है। जिला आबकारी अधिकारी शुभम दांगोड़े के निर्देशन में टीम ने अलग लग जगह कार्रवाई की।
आबकारी विभाग की ये कार्रवाई मुन्ना ढाबा, सुल्तान ढाबा, पाठक होटल, पंजाबी ढाबा और तोमर होटल सहित अन्य जगहों पर की गई। होटलों और ढाबों के साथ साथ सड़कों पर भी वाहनों की चेकिंग की जा रही है।
जारी रहेगा अभियान
अधिकारियों का कहना है कि शराब के अवैध संग्रहण, परिवहन, बिक्री और निर्माण को लेकर लगातार निगरानी चल रही है। संदिग्ध स्थानों की जांच पड़ताल की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में लापरवाही बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। त्यौहार का समय ऐसे में जिले भर में अभियान और जांच करवाई लगातार जारी रहेगी।

Next Post

भाजपा ने कांग्रेस पर लगाया हिंदुओं की भावनाओं को आहत करने और तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप

Mon Nov 9 , 2026
नयी दिल्ली 09 नवंबर (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस पर हिंदुओं की भावनाओं को आहत करने और तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया है। भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने सोमवार को यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि रविवार को जब पूरा देश एक-दूसरे को […]

You May Like