हाईटेंशन लाइन पर चढ़ा युवक, एक घंटे बाद सुरक्षित रेस्क्यू

भोपाल: राजधानी भोपाल के एमपी नगर इलाके में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक बिजली के खंभे पर चढ़कर हाईटेंशन लाइन तक पहुंच गया। युवक को तारों पर चलता देख मौके पर मौजूद लोग दहशत में आ गए और आसपास भीड़ जमा हो गई।सूचना मिलते ही पुलिस और बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची। करीब 57 मिनट तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद समझाइश और क्रेन की मदद से युवक को सुरक्षित नीचे उतारा गया।

युवक की पहचान हरदा निवासी 42 वर्षीय श्रवण कुमार के रूप में हुई है। वह पहले पोस्ट ऑफिस में अस्थायी कर्मचारी रह चुका है। बताया जा रहा है कि नौकरी में दोबारा बहाली की मांग को लेकर वह भोपाल पहुंचा था। अधिकारियों से मुलाकात नहीं होने के बाद उसने यह कदम उठाया।राहत की बात यह रही कि जिस हाईटेंशन लाइन पर युवक चढ़ा था, वहां मेंटेनेंस के कारण पहले से बिजली सप्लाई बंद थी, जिससे एक बड़ा हादसा होने से बच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Next Post

उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा आज ग्वालियर में, व्यस्त कार्यक्रम

Thu Jun 18 , 2026
ग्वालियर: प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं वित्त वाणिज्यकर, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी मंत्री जगदीश देवड़ा आज 18 जून को ग्वालियर प्रवास पर आयेंगे। देवड़ा का अपरान्ह 3.40 बजे ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर आगमन होगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उप मुख्यमंत्री देवड़ा सायंकाल 7 बजे वीरांगना लक्ष्मीबाई बलिदान मेला में मुख्य […]

You May Like