नोटिस से भड़का गुस्सा, मंत्री के दरवाजे पहुंची पूरी बस्ती

रतलाम। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत डोसी गांव स्थित ईडब्ल्यूएस मल्टी में बकाया राशि जमा नहीं करने पर जारी बेदखली नोटिस का विवाद अब सडक़ों से निकलकर सत्ता के दरवाजे तक पहुंच गया है।

शनिवार को बड़ी संख्या में रहवासी अपनी समस्याएं लेकर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चेतन्य कश्यप के स्टेशन रोड स्थित निवास पहुंचे और बाहर सडक़ पर बैठकर नगर निगम के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि पहले उनकी समस्याओं का समाधान किया जाए, उसके बाद ही किसी प्रकार की कार्रवाई की जाए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया, स्टेशन रोड थाना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से चर्चा कर उन्हें समझाया कि सडक़ पर विरोध प्रदर्शन से समाधान नहीं निकलेगा। इसके बाद रहवासी शांतिपूर्वक वहां से लौट गए। विवाद की शुरुआत शुक्रवार को हुई थी, जब नगर निगम की टीम डोसी गांव स्थित ईडब्ल्यूएस परिसर में 208 हितग्राहियों को बकाया राशि जमा कराने के नोटिस चस्पा करने पहुंची थी। इस दौरान रहवासियों और निगम कर्मचारियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जो पथराव और मारपीट तक पहुंच गई। घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हुए।

Next Post

उत्तर प्रदेश राज्य ताइक्वांडो चैंपियनशिप के दूसरे दिन लखनऊ का दबदबा, आठ स्वर्ण पदक जीते

Sat Aug 1 , 2026
लखनऊ, 1 अगस्त (वार्ता) 42वीं सब जूनियर, 10वीं कैडेट, 44वीं जूनियर, 43वीं सीनियर क्योरगी एवं 10वीं पूमसे उत्तर प्रदेश राज्य ताइक्वांडो चैंपियनशिप के दूसरे दिन मेजबान लखनऊ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आठ स्वर्ण पदक जीतकर प्रतियोगिता में अपना दबदबा कायम रखा। उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन के तत्वावधान […]

You May Like