श्रीलंका ने दिया बंगलादेश को 169 रनों का लक्ष्य

दुबई 20 सितंबर (वार्ता) दसून शानका (नाबाद 64 ) और कुसल मेंडिस (35) की शानदार बल्लेबाजी के दम पर श्रीलंका ने शनिवार एशिया कप के पहले सुपर चार मुकाबले में बंगलादेश को जीत के लिए 169 रनों का लक्ष्य दिया।

आज यहां बंगलादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका पुथम निसंका और कुसल मेंडिस की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 44 रन जोड़े। पांचवें ओवर में तस्कीन अहमद ने निसंका 15 गेंदों में 22 रन को आउटकर इस साझेदारी को तोड़ा। दूसरे विकेट के रूप में कामिल मिशारा (पांच) और इसके बाद कुसल परेरा 16 रन बनाकर आउट हुये। 19वें ओवर में कप्तान चरित असलंका (21) रनआउट हुये। इसी ओवर की चौथी गेंद पर मुस्तफिज़ुर रहमान ने कामिंडु मेंडिस (एक) रन को आउट किया। इसी ओवर की आखिरी गेंद पर वानिंदु हसरंगा (दो) भी मुस्तफिज़ुर रहमान का शिकार बने। श्रीलंका की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट पर 168 रन का स्कोर खड़ा किया। दसून शानका ने 36 गेंदों में पांच छक्के और तीन चौके लगाते हुए (नाबाद 64) रन बनाये।

बंगलादेश की ओर से मुस्तफिज़ुर रहमान को तीन विकेट मिले। मेहदी हसन ने दो विकेट लिये। तस्कीन अहमद ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

Next Post

श्री अग्रसेन महाराज की जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई

Sat Sep 20 , 2025
भोपाल। भगवान श्री अग्रसेन महाराज की 5149वीं जयंती के पावन अवसर पर आज शनिवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा सायं 4 बजे जवाहर भवन, रोशनपुरा चौक से प्रारंभ हुई और शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए गुजरी जिसे श्रद्धालुओं ने देखा। श्रद्धालुओं ने जय अग्रसेन, जय अग्रवंश के […]

You May Like