भानपुर खंती से स्मार्ट सिटी तक: केरल के पार्षदों ने किया भोपाल के विकास कार्यों का निरीक्षण

भोपाल। नगर निगम की स्वच्छता सहित विकास कार्यों का निरीक्षण करने केरल नगरीय निकायों के पार्षदों का दल विकसित केरलम् कार्यक्रम के तहत दो दिवसीय प्रवास पर शनिवार को भोपाल पहुंचा. जिनका स्वागत परिषद अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी और महापौर मालती राय ने किया. स्वागत उपरांत दल ने स्वच्छता की गतिविधियों व स्वच्छता हेतु किये गये नवाचारों, सीवेज नेटवर्किंग, जलापूर्ति, झीलों के संरक्षण, सौन्दर्यीकरण सहित अन्य जनसुविधा एवं विकास कार्यों का निरीक्षण किया. महापौर श्रीमती राय व निगम अध्यक्ष श्री सूर्यवंशी की उपस्थिति में निगम अधिकारियों ने नगर निगम द्वारा भोपाल शहर में स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता की गतिविधियां, कचरा पृथक्कीकरण, परिवहन व निष्पादन, नवाचारों, अमृत योजना के अंतर्गत सीवेज नेटवर्किंग, जलापूर्ति के अलावा पर्यावरण संरक्षण, सौन्दर्यीकरण, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अन्य जनसुविधा एवं विकास कार्यों की जानकारी पावर पाईंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से केरल के दल को दी. केरल के दल ने भोपाल के स्वच्छता मॉडल की सराहना की. उन्होंने भोपाल के मॉडल को केरल के नगरीय निकायों में सम्मिलित करने की इच्छा जाहिर की। प्रेजेंटेशन के दौरान निगम के अपर आयुक्तगण अरूण कुमार, तन्मय वशिष्ठ शर्मा, वरूण अवस्थी, गुणवंत सेवतकर, महापौर परिषद के सदस्य मनोज राठौर व सुषमा बावीसा, उपायुक्त दिनेश सिंह, हीरेन्द्र सिंह कुशवाह,चंचलेश गिरहारे, अधीक्षण यंत्री उदित गर्ग, जोन अध्यक्ष सूर्यकांत गुप्ता व बृजुला सचान, प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा आदि मौजूद थे।

भानपुर की पुरानी खंती का किया अवलोकन

केरल के प्रतिनिधि मंडल ने सांसद आलोक शर्मा के साथ भानपुर की पुरानी खंती पहुंचे. यहां एकत्र पुराने कचरे के वैज्ञानिक ढंग से किये गये निष्पादन तथा लैण्ड रिक्लेम तथा हरितिमा विकास के संबंध में जानकारी प्राप्त की.

नवनिर्मित मुख्यालय भवन का किया अवलोकन

केरल के पार्षदों ने नगर निगम के नवनिर्मित मुख्यालय भवन, स्मार्ट सिटी कार्यालय स्थित इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर का भी किया और आई.सी.सी.सी. की कार्य पद्धति व वाहनों की सतत रुप से की जा रही मॉनीटरिंग आदि की जानकारी भी प्राप्त की.

Next Post

कांग्रेस की सरकार बनते ही सबका हिसाब चुकता करेंगे : पटवारी

Sat Feb 14 , 2026
ग्वालियर। मोहना में आज आयोजित कांग्रेस की जन आक्रोश रैली में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि आदिवासियों की जमीन को जिन भाजपाइयों और भू-माफियाओं ने प्रशासन के साथ मिलकर हड़पा है, उसे 2028 में कांग्रेस की सरकार बनने […]

You May Like