पड़ोसी की धमकियों से परेशान टेलर ने जहर खाकर किया सुसाइड

इंदौर: गांधी नगर क्षेत्र में एक टेलर ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली. परिजनों ने पड़ोसी पर प्रताड़ना और लगातार धमकाने के आरोप लगाए हैं. घटना के बाद इलाके में तनाव तथा परिवार में गम का माहौल है.पुलिस के अनुसार, मामला शंकर कॉलोनी का है, जहां 55 वर्षीय गजानंद पुत्र नाथूसिंह ने मंगलवार को खेत में जहरीला पदार्थ खा लिया. हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें इलाज के लिए अरविंदो अस्पताल ले गए, जहां रात में उनकी मौत हो गई. परिजनों ने पुलिस को बताया कि गजानंद सिलाई का काम कर परिवार का पालन-पोषण करते थे.

उनके परिवार में पत्नी और दो बेटे हैं. परिवार का आरोप है कि 10 मई को पड़ोस में रहने वाले मेहताब सिंह ने गजानंद के साथ मारपीट की थी. इस हमले में उनके सिर में गंभीर चोट आई थी और करीब 10 टांके लगे थे. मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई गई थी.बताया जा रहा है कि मारपीट की घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. लेकिन, जमानत पर छूटने के बाद वह लगातार गजानंद को धमका रहा था. वह खुद को रसूखदार बताकर कहता था कि पुलिस भी उसका कुछ नहीं बिगाड़ पाई. इन धमकियों के कारण गजानंद पिछले कई दिनों से मानसिक तनाव में थे.
परिजन बोले… धमकियों से काफी तनाव में थे गजानंद
परिजनों का कहना है कि इसी दबाव और डर के चलते उन्होंने यह कदम उठाया. घटना के बाद गांधी नगर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है. थाना प्रभारी गांधी नगर अनिल यादव ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है. परिजनों के बयान लिए जा रहे हैं, जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Next Post

आउट होने के बाद छलका वैभव सूर्यवंशी का दर्द, बताया आखिर कहां हो गई चूक वरना बन जाता वर्ल्ड रिकॉर्ड

Thu May 28 , 2026
आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर में राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 29 गेंदों में 97 रनों की तूफानी पारी खेल क्रिस गेल का महारिकॉर्ड तोड़ दिया। आईपीएल 2026 के दूसरे एलिमिनेटर मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। न्यू चंडीगढ़ […]

You May Like