आउट होने के बाद छलका वैभव सूर्यवंशी का दर्द, बताया आखिर कहां हो गई चूक वरना बन जाता वर्ल्ड रिकॉर्ड

आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर में राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 29 गेंदों में 97 रनों की तूफानी पारी खेल क्रिस गेल का महारिकॉर्ड तोड़ दिया।

आईपीएल 2026 के दूसरे एलिमिनेटर मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर के महाराजा यादविन्द्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (RR) के लिए पारी की शुरुआत करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ वैभव ने 97 रन की विस्फोटक पारी खेली।

आरआर पारी खत्म होने के बाद वैभव ने ब्रॉडकास्टर से बात करते हुए कहा कि मेरे दिमाग में था कि यह एक नॉकआउट गेम है और बड़ा मैच है। लेकिन सभी कोचों ने मुझसे कहा था कि मैं जो अभ्यास में कर रहा था, वही करूं, गेम का मजा लूं, और इस मैच का दबाव न लूं।

क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके वैभव
वैभव सूर्यवंशी अपने रिकॉर्ड शतक से चूक गए। इसके जवाब में उन्होंने कहा, मैंने वह शॉट फील्डर को देखकर खेला, और इसीलिए मैंने मिसटाइम किया। अगर मैं थर्ड मैन की तरफ जाता, तो वह आसानी से क्लियर हो जाता। लेकिन मैंने उसे स्ट्रेट मारने की कोशिश की, और इसीलिए मेरा शॉट मिस हो गया।

राजस्थान रॉयल्स के लिए पारी की शुरुआत करने वाले वैभव सूर्यवंशी ने मात्र 29 गेंदों पर 12 छक्कों और 5 चौकों की मदद से 97 रन की पारी खेली। वैभव के नाम आईपीएल इतिहास का सबसे तेज शतक दर्ज होते-होते रह गया। आईपीएल इतिहास का सबसे तेज शतक क्रिस गेल के नाम है। गेल ने 2013 में मात्र 30 गेंदों में शतक लगा दिया था।

एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के
हालांकि अपनी पारी में वैभव ने एक सीजन में सर्वाधिक छक्के लगाने के क्रिस गेल के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। वैभव के इस पारी के बाद आईपीएल 2026 में 65 छक्के हो गए हैं। क्रिस गेल ने आईपीएल 2012 में 59 छक्के लगाए थे।

वैभव सूर्यवंशी 97 रन बनाकर पहले विकेट के रूप में आउट हुए। उस समय आरआर का स्कोर 8 ओवर में 125 रन था। इसके बाद एसआरएच के गेंदबाजों ने वापसी की और आरआर को 20 ओवर में 8 विकेट पर 243 रन पर रोक दिया। आरआर आखिरी 5 ओवर में मात्र 36 रन बना सकी और आखिरी ओवर में सिर्फ 5 रन बना सकी।

Next Post

चोरी की बाइक बेचने की फिराक में घूमते 3 अंतरराज्यीय चोर धराए

Thu May 28 , 2026
इंदौर: क्राइम ब्रांच और विजयनगर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के 3 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से 9 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं.पुलिस को सूचना मिली थी कि मेघदूत गार्डन और विजयनगर क्षेत्र में कुछ युवक बिना नंबर […]

You May Like