ट्रम्प ने ईरान में सैन्य अभियान शुरू होने पुष्टि की

ट्रम्प ने ईरान में सैन्य अभियान शुरू होने पुष्टि की

वाशिंगटन, 28 फरवरी (वार्ता) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने इस बात की पुष्टि की है कि ईरान में एक सैन्य अभियान शुरू किया गया है। राष्ट्रपति ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किए एक वीडियो में कहा, “हमारा उद्देश्य ईरानी शासन, जो कि बहुत कठोर और भयानक लोगों का एक शातिर समूह है, से उत्पन्न आसन्न खतरों को खत्म करके अमेरिकी लोगों की रक्षा करना है।” उन्होंने आठ मिनट लंबे संदेश में कहा, “इसकी खतरनाक गतिविधियां सीधे तौर पर अमेरिका, हमारे सैनिकों, हमारे विदेशी ठिकानों और दुनिया भर में हमारे सहयोगियों को खतरे में डालती हैं।”

उन्होंने कहा, “सेंतालीस वर्षों से, ईरानी शासन ‘अमेरिका की मौत’ के नारे लगा रहा है और रक्तपात एवं सामूहिक हत्याओं का एक अंतहीन अभियान चला रहा है, जिसमें अमेरिका, हमारे सैनिकों और कई, कई देशों के निर्दोष लोगों को निशाना बनाया गया है।”

Next Post

माइथ्री मूवी मेकर्स ने 'राणाबाली' का वीडियो सॉन्ग 'ओ मेरे साजन' रिलीज किया

Sat Feb 28 , 2026
मुंबई, 28 फरवरी (वार्ता) माइथ्री मूवी मेकर्स ने ‘राणाबाली’ से एक खास ‘ओ मेरे साजन’ वीडियो रिलीज किया है, जिसमें विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना नजर आ रहे हैं। माइथ्री मूवी मेकर्स ने हाल ही में ‘राणाबाली’ की धुआंधार पहली झलक और रिलीज़ डेट शेयर की है, जिसमें विजय देवरकोंडा […]

You May Like

मनोरंजन