माइथ्री मूवी मेकर्स ने ‘राणाबाली’ का वीडियो सॉन्ग ‘ओ मेरे साजन’ रिलीज किया

मुंबई, 28 फरवरी (वार्ता) माइथ्री मूवी मेकर्स ने ‘राणाबाली’ से एक खास ‘ओ मेरे साजन’ वीडियो रिलीज किया है, जिसमें विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना नजर आ रहे हैं। माइथ्री मूवी मेकर्स ने हाल ही में ‘राणाबाली’ की धुआंधार पहली झलक और रिलीज़ डेट शेयर की है, जिसमें विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिकाओं में हैं। फैंस के बीच एक्साइटमेंट पहले से ही सातवें आसमान पर है, और अब मेकर्स ने एक बड़ा सरप्राइज देते हुए फिल्म का स्पेशल ‘ओ मेरे साजन’ वीडियो सॉन्ग रिलीज कर दिया है। यह गाना रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की असली जिंदगी की शादी का जश्न मनाने के लिए जारी किया गया है। इस जोड़ी ने हाल ही में शादी की है, और यह गाना उनके इस नए सफर के लिए एक बेहद खूबसूरत ट्रिब्यूट है। इस बड़े ऐतिहासिक ड्रामा में विजय को राणाबाली और रश्मिका को जायम्मा के रोल में बहुत खूबसूरती से दिखाया गया है, जिसमें उनकी केमिस्ट्री कमाल की लग रही है। उनके शाही लुक, प्यारे पलों और शादी के सीन ने फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है। इस गाने को अजय-अतुल ने कंपोज किया है, जिसे श्वेता मोहन और जावेद अली ने अपनी आवाज दी है और इसके बोल क्षितिज पटवर्धन ने लिखे हैं।

वीडियो शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा, “हमारे राणाबाली और जायम्मा, हमेशा के लिए एक साथ। इस खास सरप्राइज के साथ मना रहे हैं उनके प्यार का जश्न ,दुनिया भर में 11 सितंबर को होगी रिलीज” राहुल संकृत्यान के निर्देशन में बनी और माइथ्री मूवी मेकर्स के वाई. रवि शंकर और नवीन येरनेनी द्वारा टी-सीरीज के साथ मिलकर प्रोड्यूस की गई ‘राणाबाली’ में रश्मिका मंदाना फीमेल लीड के तौर पर नजर आएंगी। यह विजय देवरकोंडा के साथ उनकी वापसी है, जो पर्दे पर एक जबरदस्त जोड़ी होने का वादा करती है। फिल्म में इंटरनेशनल कलाकार अर्नोल्ड वोस्लू सहित कई बेहतरीन कलाकार शामिल हैं।’राणाबाली’ 11 सितंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

Next Post

ईरान-इजरायल युद्ध के बीच भारत अलर्ट, नागरिक उड्डयन विभाग ने एयरलाइंस को जारी की एडवाइजरी

Sat Feb 28 , 2026
नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में ईरान और इजरायल के बीच युद्ध छिड़ने के बाद क्षेत्रीय हालात तेजी से बदल रहे हैं। संघर्ष की आंच मध्य-पूर्व के अन्य देशों तक पहुंचने की आशंका को देखते हुए भारत सरकार ने भी एहतियाती कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। भारत के नागरिक उड्डयन […]

You May Like

मनोरंजन