मोबाइल छीनकर भागने वाले तीनों आरोपी पहुंचे जेल

सिंगरौली: कोतवाली क्षेत्र बैढ़न के समीपी बिलौंजी अटल सामुदायिक के सामने एक राहगीर युवती से झपट्टा मारकर मोबाइल लुटने वाले तीनों आरोपी जेल चले गये। वहीं आरोपियों के कब्जे से लूट की मोबाइल बरामद कर प्रयुक्त बाइक को भी पुलिस ने जप्त कर लिया है। दो आरोपियों को दबोचने में स्थानीय लोगों की भूमिका सराहनीय रही है।दरअसल बीते दिन शनिवार की शाम करीब 6 बजे एक युवती पैदल मोबाइल से भक्ति गीत सुनते हुये जा रही थी, तभी बाइक सवार आये और झपट्टा मारते हुये मोबाइल लूट कर भागने लगे।

इसी दौरान बाइक सवार तेज रफ्तार में होने से एक कार से टकराने के बाद गिर पड़े। शोर-शराबा होने पर फौरन स्थानीय लोगों ने दो आरोपियों को दबोच कर इलाज करते हुये पुलिस को सौप दिया। पुलिस तीसरे आरोपी के तलाश में जुट गई। इस संबंध में कोतवाली पुलिसका कहना है कि तीसरा आरोपी मौके से फरार हो गया था, जिसकी पुलिस द्वारा तलाश कर बाद में गिरफ्तारी की गई।

गिरफ्तार आरोपियों में कलाम अंसारी पिता काशिम अंसारी उम्र 19 वर्ष निवासी चरगोड़़ा हाल निवासी शांति मोहल्ला गनियारी , पुष्पेंद्र पटेल पिता शतेश्वर पटेल उम्र 20 वर्ष निवासी शांति मोहल्ला एवं संकल्प उर्फ सोम श्रीवास्तव पिता रामप्रकाश श्रीवास्तव उम्र 19 वर्ष निवासी डीएव्ही रोड राजेन्द्र पथ गली बैढ़न शामिल हैं, जो बैढ़न क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। उक्त कार्रवाई में टीआई अशोक सिंह परिहार, एएसआई अनुज प्रताप सिंह, शिवाकांत बागरी, अशोक सिंह, प्रआर अजीत सिंह, आर अभिमन्यु उपाध्याय एवं संजू धुर्वे का योगदान सराहनीय रहा।

Next Post

राजस्व विभाग की सुस्ती से अटका सामुदायिक भवन का निर्माण, राशि स्वीकृत पर जमीन का अता-पता नहीं

Mon Mar 30 , 2026
सिंगरौली: ग्राम पंचायत कर्थुआ में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य राजस्व विभाग की लापरवाही के चलते अब तक शुरू नहीं हो सका है।जनपद पंचायत चितरंगी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा 19 जनवरी 2026 को तहसीलदार चितरंगी को पत्र लिखकर शासकीय भूमि उपलब्ध कराने का आग्रह किया गया था, लेकिन करीब ढाई […]

You May Like

मनोरंजन