महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विवि में हुई नियुक्ति को चुनौती

जबलपुर:मप्र हाईकोर्ट के जस्टिस एमएस भट्टी की एकलपीठ ने महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय की प्रारंभिक नियुक्ति को चुनौती देने वाले मामले को गंभीरता से लिया। न्यायालय ने मामले में राज्य शासन सहित अन्य को नोटिस जारी कर जवाब पेश करने के निर्देश दिये है. यह मामला याचिकाकर्ता रिसर्च स्कालर सुभाष चंद्र यादव की ओर से दायर किया गया है। जिनकी ओर से अधिवक्ता प्रवीण ज्योति वर्मा ने पक्ष रखा। उन्होंने दलील दी कि डॉ. रमेश चंद्र त्रिपाठी प्रोफेसर जीव विज्ञानद्ध महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय की प्रारंभिक नियुक्ति चुनौती के योग्य है। ऐसा इसलिए क्योंकि उक्त नियुक्ति विधिवत विज्ञापन के बिना की गई थी, जो स्थापित चयन प्रक्रिया व नियमों के विपरीत है।

इसके अतिरिक्त संबंधित प्रोफेसर को अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद के पोर्टल पर असंगत रूप से कभी फूड इंजीनियरिंग तो कभी सिविल इंजीनियरिंग के अंतर्गत प्रदर्शित किया गया, जबकि उनकी मूल विषय वस्तु जीव विज्ञान है। यह तथ्यों के विपरीत भ्रामक प्रस्तुतिकरण है। विश्वविद्यालय प्रशासन, विशेषकर कुलपति स्तर पर, पूर्व में भी कई मामलों में न्यायालय के आदेशों की अवहेलना की गई है, जिनके संबंध में न्यायालय में वाद लंबित हैं। इस संदर्भ को भी वर्तमान याचिका में महत्वपूर्ण आधार के रूप में प्रस्तुत किया गया है। सुनवाई पश्चात् न्यायालय ने अनावेदकों को नोटिस जारी कर जवाब पेश करने के निर्देश दिये है।

Next Post

डायल-112 के ठेके में कोई तथ्यात्मक गड़बड़ी नहीं, याचिका निरस्त

Mon Mar 23 , 2026
जबलपुर:मप्र हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा व जस्टिस विनय सराफ की युगलपीठ ने मध्य प्रदेश में डायल-112 के ठेके के विरुद्ध दायर याचिका में हस्तक्षेप से इंकार करते हुए उसे निरस्त कर दिया। युगलपीठ ने अपने आदेश में स्पष्ट किया कि इस ठेके में कोई तथ्यात्मक गड़बड़ी नहीं है। […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।