बैंक मैनेजर ने हड़प लिया 13 तोला गोल्ड

जबलपुर। लार्डगंज थाना अंतर्गत यादव कॉलोनी स्थित आईआईएफएल गोल्ड लोन फाइनेंस कंपनी ब्रांच की शाखा से एक ड्राइवर को 12, 28, 424 रुपये का गोल्ड लोन लेना उस वक्त महंगा पड़ जब लोन चुकाने के बावजूद भी बैंक मैनेजर ने गबन करते हुए उसके 13 तोला 4 ग्राम के गिरवी रखे जेवर हड़प लिए। पुलिस ने रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक कमल सिंह पिता विष्णु प्रसाद राय 42 वर्ष निवासी स्टार सिटी गली न.7 नक्षत्र नगर, माढ़ोताल ड्राइवर है। सन् 2013 से 2020 तक उसने अरिहत ज्वेलर्स के पास से अलग-अलग समय पर सोने के जेवर पत्नी के लिए खरीदा था। फरवरी 2025 में उस ने एक ट्रक खरीदा था उस समय पैसों की जरुरत पडऩे पर पत्नी संगीता राय के कुल वजन 13 तोला 4 ग्राम लगभग सोने के जेवर को आईआई एफ एल गोल्ड लोन बैंक लेबर चौक के पास यादव कॉलोनी में गिरवी रखकर बैंक से कुल 12, 28, 424 रूपये वर्ष 2025 में लिया था। लोन की राशि उसके बैंक एक्सेस बैंक के खाता में आई थी। गोल्ड लोन का पैसा जमा कर दिया था। 1 दिसम्बर 2025 को वह बैंक गया था जहां बैंक मैनेजर प्रतीक सेठ से मिला था । गोल्ड लोन मैनेजर प्रतीक सेठ ने उसका फोन मांगा और कहा कि दो ओटीपी आयेगे। मैनेजर ने ओटीपी मिलाकर ड्राज से लिफाफा निकाल कर उसके सोने के जेवरों को उसे दिखाया और कागज के लिफाफा में रख कर उसे दे दिया था। शाम करीब 6.10 बजे के आसपास बैंक मैनेजर बैंक से बाहर निकलकर बाहर से उसे फोन लगाकर बाहर बुलाया वें बैंक के बाहर निकलकर देखा तो बैंक मैनेजर नहीं दिखा। बैंक मैनेजर प्रतीक सेठ ने बैंक के बाजू बाली फोटोकॉपी की दुकान के गेट में खड़े होकर आवाज दिया वे उनके पास गया तो बोला कि बैंक का पैसा कम्प्यूटर में एक्सेप्ट नहीं हुआ 24 घण्टे बाद होगा, पैसा कम्प्यूटर में नहीं दिख रहा है सोना मुझे दे दो कल आकर ले जाना तो उसने जेवरों को मैनेजर को दे दिया था। इसके बाद जेवरों से भरा बैंक मैनेजर अपनी गाड़ी में रखकर अंदर चला गया था। दूसरे दिन अपने मोबाईल से प्रतीक सेठ के मोबाईल पर फोन कर पूछा कि मैंं अपना जेवर लेने आ जाऊं तो प्रतीक सेठ ने बोला अभी कम्प्यूटर में नहीं दिख रहा है शाम को देखकर बताऊगा। 3 दिसम्बर 25 को दोपहर 12.30 बजे के आसपास बैंक में गया तो बैंक मैनेजर प्रतीक सेठ ने बोला कि अभी सर्वर डाउन है। इस प्रकार झांसा देते हुए मैनेजर ने उसके सोने के सभी जेवर हड़प लिए ।

Next Post

ट्रंप को विश्वास है कि अमेरिका ईरान से समृद्ध यूरेनियम प्राप्त कर लेगा

Fri May 15 , 2026
वाशिंगटन, 15 मई (स्पुतनिक/वार्ता) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने विश्वास व्यक्त किया कि अमेरिका ईरान से समृद्ध यूरेनियम प्राप्त कर लेगा। गुरुवार को फॉक्स न्यूज से बात करते हुए श्री ट्रंप ने कहा, “हमने बम गिराए, वे सभी बम गिरे… उस स्थल के ऊपर पूरा पहाड़ ढह गया… उन्होंने शुरुआत […]

You May Like

मनोरंजन