वाशिंगटन, 15 मई (स्पुतनिक/वार्ता) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने विश्वास व्यक्त किया कि अमेरिका ईरान से समृद्ध यूरेनियम प्राप्त कर लेगा।
गुरुवार को फॉक्स न्यूज से बात करते हुए श्री ट्रंप ने कहा, “हमने बम गिराए, वे सभी बम गिरे… उस स्थल के ऊपर पूरा पहाड़ ढह गया… उन्होंने शुरुआत में इसकी जांच की और कहा कि परमाणु ‘डस्ट’ तक पहुंचना असंभव है, लेकिन फिर भी मैं इसे प्राप्त करना चाहता हूं। मैं इसे हासिल करना चाहता हूं… मुझे इसे प्राप्त करके बेहतर महसूस होगा, और हम इसे प्राप्त करेंगे।”
श्री ट्रंप ने आगे कहा कि यूरेनियम तक पहुंच को असंभव बनाने के लिए अमेरिका ईरानी परमाणु सुविधाओं पर बमबारी दोहरा सकता है।
उन्होंने कहा, “मैंने उनसे [ईरान से] कहा है कि अगर उन्होंने [यूरेनियम निकालने के लिए] वहां सेना भेजी है, तो हम बस उस पर कुछ बम गिरा देंगे, और बात वहीं खत्म हो जाएगी।”
श्री ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ईरान की उन परमाणु सुविधाओं पर चौबीसों घंटे निगरानी रख रहा है, जिन पर अमेरिकी बमबारी की गई थी।
