अमेरिका और ईरान के बीच आंशिक बातचीत, ईरान होर्मुज़ जलडमरूमध्य पर अपने रुख पर कायम

श्री ट्रंप ने कहा कि ईरान की हालत बहुत खराब है और तर्क दिया कि होर्मुज़ जलडमरूमध्य पर अमेरिकी नाकेबंदी ने ईरानी अर्थव्यवस्था पर और दबाव डाला है।ईरान ने हालांकि,अमेरिका के इस दावे को खारिज कर दिया है कि इन संपर्कों को बातचीत माना जाए।ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि तेहरान मध्यस्थों के माध्यम से अमेरिका के साथ संदेशों का आदान-प्रदान कर रहा है लेकिन कोई औपचारिक बातचीत नहीं हो रही है। श्री अराघची ने पत्रकारों से कहा, “हां, मध्यस्थों के ज़रिए संदेशों का आदान-प्रदान हो रहा है लेकिन इसे बातचीत नहीं कहा जा सकता।”
ईरान ने यह भी स्पष्ट किया है कि होर्मुज़ जलडमरूमध्य को फिर से खोलने का फ़ैसला इस बात पर निर्भर करता है कि वॉशिंगटन अपनी नाकेबंदी खत्म करे।

ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता एस्माइल बघाई ने सोमवार को कहा कि इस अहम जलमार्ग के भविष्य के प्रबंधन को लेकर ओमान के साथ बातचीत आगे बढ़ रही है।
उन्होंने कहा कि इन बातचीत से यह तय करने में मदद मिलेगी कि जलडमरूमध्य से जहाजों का आवागमन कैसे हो सकता है। लेकिन श्री बघाई ने फिर दोहराया कि जब तक अमेरिका ईरान पर लगी नाकेबंदी नहीं हटाता तब तक यह जलमार्ग फिर से नहीं खुलेगा। इसी तरह श्री अरागची ने कहा कि ओमान के साथ बातचीत अंतिम चरण में है और विशेषज्ञ नक्शों पर काम कर रहे हैं ताकि यह तय किया जा सके कि जलडमरूमध्य से आवागमन कैसे संचालित किया जा सकता है।

उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि सिर्फ़ ओमान के साथ समझौते से ही जलमार्ग फिर से नहीं खुलेगा। होर्मुज़ जलडमरूमध्य को लेकर चल रहा विवाद,दाेनों देशों के बीच गतिरोध में दबाव बनाने का एक अहम माध्यम बन गया है। ईरान ने मांग की है कि अमेरिका ईरानी तेल और पेट्रोकेमिकल निर्यात पर लगी नौसैनिक नाकेबंदी और प्रतिबंध हटाए, ईरान के आस-पास से अमेरिकी सेना को वापस बुलाए, ईरान की फ्रीज़ की गई संपत्ति को जारी करे, युद्ध का हर्जाना दे और ईरान के क्षेत्रीय सहयोगियों के खिलाफ हमले और धमकियां बंद करे। ईरान चाहता है कि जलडमरूमध्य पर अपना नियंत्रण छोड़ने से पहले उसे आर्थिक राहत मिलने की गारंटी मिले, जबकि अमेरिका में कुछ अधिकारियों को डर है कि जलमार्ग को फिर से खोलने से ईरान पर दबाव कम हो सकता है और ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर रियायतें हासिल करना मुश्किल हो सकता है।

.....

Next Post

बिना रैलिंग की पानी में डूबी पुलिया से नाले में गिरी कार, 9 लोगों की मौत, 5 घंटे बाद पहुंचा प्रशासन

Mon Aug 10 , 2026
ब्यावरा/पडाना। तेज बारिश के बीच राजगढ़ जिले के सारंगपुर तहसील अंतर्गत पड़ाना बाईपास पर सोमवार सुबह 9.30 बजे रेलिंग विहीन सडक़ की पुलिया से ऊपर नाले के बहाव में एक कार बह गई. हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई. सोमवार शाम तक रेस्क्यू ऑपरेशन चला जिसमें 9 लोगों […]

You May Like