सिंगरौली। जिले के बरगवां वन परिक्षेत्र की ओबरी वन चौकी में पदस्थ एक वनरक्षक को रीवा लोकायुक्त की टीम ने रिश्वत लेने के आरोप में रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि कृषि कार्य के लिए खरीदे गए ट्रैक्टर से वनाधिकार पट्टा धारकों के खेतों की जुताई करने की अनुमति देने के बदले 2 हजार रुपये की मांग की जा रही थी। शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त ने गोपनीय सत्यापन कराया, जिसमें शिकायत सही पाई गई। इसके बाद ट्रैप कार्रवाई के दौरान आरोपी को रिश्वत की राशि लेते हुए पकड़ लिया गया। लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
Next Post
पिता अपनी पत्नी वा ससुराल वालो बिना बताए अपने पुत्र कों लेकर हुआ गायब पत्नी ने थाने में दी जानकारी
Sat Jul 18 , 2026
तेंदूखेड़ा/दमोह। थाना अंतर्गत सैलवाड़ा ग्राम मे एक युवक अपनी पत्नी कों बिना बताए अपने पुत्र कों अपनी ससुराल से लेकर भाग आया पत्नी के मायके में बच्चा गायब होने का हल्ला मच गया। पत्नी ने अपने परिजनों के साथ तेंदूखेड़ा में बच्चा गायब होने की सूचना दी। जिसपर तेंदूखेड़ा टीआई […]

You May Like
-
2 weeks ago
ऑटो चालक पर चाकू से हमला
-
9 months ago
बिल्डिंग से गिरा युवक, मौत