
गुरुग्राम में बाइक सवार बदमाशों ने की गोलीबारी, परिवार घर में था लेकिन कोई घायल नहीं।
गुरुग्राम, 18 अगस्त (वार्ता): बिग बॉस OTT 2′ के विजेता एल्विश यादव के गुरुग्राम स्थित घर पर रविवार सुबह कुछ अज्ञात बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग की। घटना के समय एल्विश घर पर मौजूद नहीं थे, लेकिन उनके परिवार के सदस्य घर के अंदर थे। इस हमले में कोई घायल नहीं हुआ है, लेकिन घर की दीवारों पर गोलियों के निशान साफ नजर आ रहे हैं।
एल्विश यादव के पिता राम अवतार यादव ने बताया कि हमलावरों ने करीब 25-30 राउंड गोलियां चलाईं। सीसीटीवी फुटेज में तीन नकाबपोश बदमाश बाइक पर दिखाई दे रहे हैं। इस घटना के बाद, ‘भाऊ गैंग’ नाम के एक आपराधिक समूह ने सोशल मीडिया पर इस हमले की जिम्मेदारी ली है और एल्विश पर सट्टेबाजी के ऐप्स को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है।
