ग्वालियर: यातायत सुचारू बनाये रखने के उद्देश्य से राजीव प्लाजा रोड़ पर लगातार मिल रही शिकायतों पर कार्यवाही करने के लिए आज यातायात बल के साथ पैदल भ्रमण किया गया। इस पैदल भ्रमण के दौरान रॉग साईट वाहन चला कर आने वाहन चालकों और बीच रोड़ पर खड़ी 09 वाहनों के चालान बनाए गये और उन्हे भविष्य में नो-पार्किंग में वाहन खडा न करने ,रॉन्ग साईट वाहन न चलाने एवं निर्धारित बनी पार्किंग में वाहन खडा करने की समझाइश दी गई ।
इसी क्रम में वाहनों की एसेसरीज बेचने वाले कई दुकानकार अपनी दुकान के सामने रोड़ पर वाहनों को खडा करके एसेसरीज का कार्य करते पाये गये उन्हे भी रोड़ पर वाहन खड़ा न करने एवं एसेसरीज का कार्य न करने की समझायिश दी गई। कार्यवाही में थाना प्रभारी यातायात कम्पू धनंजय शर्मा, सूबेदार राधाबल्लभ गुर्जर, नगर निगम क्रेन 3 एवं यातायात थाना का बल उपस्थित रहा।
