
सिंगरौली/ ग्राम पंचायत खड़ौरा निवासी राजेंद्र प्रसाद पिता रामशुभग गोस्वामी ने अतिवृष्टि के कारण हुए नुकसान को लेकर प्रशासन से राहत एवं अनुदान राशि दिलाए जाने की मांग की है। पीड़ित के अनुसार लगातार हुई बारिश के चलते उनके घर में पानी घुस गया, जिससे घर में रखी खाने-पीने की सामग्री सहित अन्य आवश्यक वस्तुएं खराब हो गईं।
पीड़ित ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच एवं स्थल निरीक्षण कर वास्तविक क्षति का आकलन कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि बारिश से हुए नुकसान के कारण परिवार के सामने आर्थिक परेशानी खड़ी हो गई है।
राजेंद्र प्रसाद ने संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि मामले की जांच कर शासन के नियमानुसार राहत/अनुदान राशि उपलब्ध कराई जाए, ताकि बारिश से हुए नुकसान की भरपाई में परिवार को कुछ राहत मिल सके।
