विधायक पंकज उपाध्याय ने समर्थकों के साथ पानी में बैठकर किया प्रदर्शन

मुरैना, 23 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के जौरा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक पंकज उपाध्याय ने आज कैलारस स्थित मुरैना सबलगढ़ मार्ग पर अपने समर्थकों के साथ सड़क पर भरे बारिश के पानी की निकासी की मांग को लेकर गंदे पानी में ही बैठकर प्रदर्शन किया।
मुरैना सबलगढ़ मार्ग स्थित कैलारस कस्बे में बारिश का पानी भर जाने से यह गंदा पानी लोगों के घरों में भी भर गया है। लोगों ने इसकी शिकायत की, लेकिन स्थानीय प्रशासन ने पानी की निकासी की कोई व्यवस्था नहीं की।
आज सुबह जौरा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक श्री उपाध्याय ने अपने समर्थकों के साथ पानी की निकासी की मांग को लेकर गंदे पानी में बैठकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान मुरैना सबलगढ़ मार्ग पर आवागमन काफी देर तक बाधित रहा। प्रदर्शनकारी राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते भी दिखायी दिए।

Next Post

जल संरक्षण के लिए जागरुकता अभियान 30 जून तक

Mon Jun 23 , 2025
भोपाल, 23 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश में जल संरक्षण, जल स्रोतों के पुनर्जीवन और जनजागरूकता को बढ़ावा देने के लिये शुरू किया गया जल गंगा संवर्धन अभियान का 30 जून को समापन होगा। आधिकारिक जानकारी के अनुसार यह अभियान 30 मार्च से पूरे प्रदेश में शासन और समाज के सहयोग से […]

You May Like