
सिंगरौली। कोतवाली क्षेत्र बैढ़न के समीपी माजन मोड़ के एसडीएम दफ्तर के पीछे भू-अर्जन शाखा में पदस्थ लिपिक के आवास में बीती रात अचानक आग लगने से करीब डेढ़ लाख से अधिक कीमत के कपड़े सहित अन्य सामग्रियां जल कर खाक हो गई। जिस वक्त यह हादसा हुआ, उस दौरान आवास सुना था। ननि का फायर ब्रिगेड मौके से पहुंच आग पर काबू पाया।
बैढ़न माजन मोड़ स्थित एसडीएम कोर्ट परिसर के सरकारी आवास में कल रात एक बड़ा हादसा टल गया। मिली जानकारी के अनुसार भू-अर्जन शाखा में पदस्थ बाबू अवनीश पांडेय के कमरे रूम नं एफ-1 में बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि घटना रात करीब 11 बजे की है। उस समय कमरे में कोई मौजूद नहीं था। अचानक धुआँ उठने पर आसपास के लोगों को इसकी जानकारी हुई। जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक कमरे में रखे लाखों रुपए मूल्य के कीमती सामान व घरेलू वस्तुएँ कपड़े जलकर राख हो गईं। मौके पर स्थानीय लोगों ने मिलकर आग बुझाने की कोशिश की। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुँची और ननि का दमकल अमला पहुंच आग पर काबू पाया। इधर चर्चा है कि सरकारी आवास परिसर में बिजली की वायरिंग काफी पुरानी और जर्जर हालत में है और संभवत: इसी के चलते यह आगजनी की घटना हुई है।
