
ग्वालियर: सकल ब्राह्मण महासमिति के तत्वाधान में भगवान श्री परशुराम पालकी शोभायात्रा समिति द्वारा गालब ऋषि की तपोभूमि ग्वालियर में पहली बार भगवान श्री परशुराम जी का जन्मोत्सव 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक मनेगा।आज बालेन्दु शुक्ला, डॉ जयवीर भारद्वाज, अशोक शर्मा, महेश मुदगल, गिरिराज गुरुजी, राजेश नायक, अम्बिका प्रसाद पचौरी, परमानंद शर्मा, श्याम बाबू शर्मा, सतीश शर्मा केदारपुर , ब्रह्म दत्त पाण्डेय शास्त्री, देवेन्द्र कुमार पाठक, एच बी शर्मा, कृष्ण बिहारी दुबे, अखिलेश पांडेय, शशीकांत दीक्षित , डॉ मुन्नालाल शर्मा, प्रकाश नारायण शर्मा, तीरथ मिश्रा, योगेंद्र दीक्षित, जितेंद्र राजौरिया शर्मा, अवनीश गौड, शीतल प्रसाद शर्मा, राजू पंडित, अवनीश शर्मा, जितेंद्र खेमरिया, आयुश शर्मा,अशोक कुमार शर्मा, अनिता दीक्षित,किरण मिश्रा ,मंजू मिश्रा, किरण त्रिवेणी ने सामूहिक रूप से वैदिक मंत्रोच्चारण से पंडित गिरिराज गुरुजी, रमाकांत शास्त्री, पंडित ब्रह्म दत्त पाण्डेय शास्त्री, अम्बिका प्रसाद पचौरी के आचार्यत्व में श्री परशुराम कलश एवं आमंत्रण पत्र का पूजन किया।
सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा भगवान श्री परशुराम का पूजन किया गया । सभी अतिथियों का माल्यार्पण से स्वागताध्यक्ष एच.बी. शर्मा एवं स्वागत मंत्री कृष्ण बिहारी दुबे ने सभी का अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर पुनर्विवाह करने वाले इंदू धर्मेंद्र का सम्मान मुख्य अतिथि बालेन्दु शुक्ला द्वारा किया गया।मुख्य अतिथि शुक्ला ने कहा कि ब्राह्मणों को 20 अप्रैल को अक्षय तृतीया पर भगवान परशुराम जी के जन्म उत्सव को पर ब्राह्मण स्वामी विवाह से दही प्रथम एवं प्रयोजन करते लोगों ने का संदेश मिलेगा। सभी को दहेज प्रथा में उपयोग करती रोकने के लिए आगे आना चाहिए ब्राह्मण समाज की एक जड़ता के लिए आगामी मंत्र माह में एक बैठक की जाएगी।अध्यक्षीय आसन्न से प्रकाश नारायण शर्मा ने कहा कि ग्वालियर में भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव पर सात दिवसीय कार्यक्रम होगा।
जिसमें 14 को भगवान परशुराम जी की जन्मस्थली जमदारा सप्त ऋषि अमृत कलश यात्रा , 15 को सायं काल 5 बजे सनातन धर्म मंदिर पर श्री गणेश पूजन ,पीली चिट्ठी लेखन, 16 अप्रैल को सायं काल 5 बजे प्राचीन परशुराम परिवार मंदिर, नई सड़क पर पूजन अभिषेक ,17 अप्रैल को सायं काल 5 बजे श्री परशुरामेश्वरम मंदिर, राम कुई सनाढ्य सभा भवन पर मधु बहनजी की 51 महिलाओं द्वारा संगीत मय सुंदरकांड एवं भगवान परशुराम जी पर प्रकाश सभा, 19 अप्रैल को सायंकाल 5:00 बजे सनातन धर्म मंदिर पर हल्दी मेहंदी की रस्म मंगल गीत होंगे। 20 अप्रैल को सुबह ठीक 8-30 बजे,श्री राम मंदिर फालका बाजार से भगवान श्री परशुराम जी की पालकी के साथ पांच रथों पर ब्राह्मण दूल्हों की बारात मुख्य मार्ग से होती हुई सनातन का मंदिर पहुंचेगी। यहां पर सनातन मंदिर पर वैदिक शास्त्रोंक्त मंत्रोच्चारण के साथ उनका विवाह संपन्न कराया जाएगा।कार्यक्रम का संचालन पालकी यात्रा समिति के अध्यक्ष तीरथ मिश्रा, कार्यकारी अध्यक्ष सतीश शर्मा केदारपुर ने किया।
