जबलपुर: विजय नगर थाना अंतर्गत शिवनगर कॉलोनी निवासी युवती की तस्वीरों का अज्ञात शातिर अपराधी ने दुरुपयोग कर इंस्टाग्राम पर फर्जी अकाउंट बनाया और उस पर युवती की अश्लील तस्वीरें पोस्ट कर दीं। पुलिस ने साइबर सेल की मदद से आरोपी के मोबाइल नंबर को ट्रैक कर उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
पुलिस के अनुसार, शिवनगर कॉलोनी दमोह रोड निवासी 22 वर्ष युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी तस्वीरों को चोरी कर इंस्टाग्राम पर एक फर्जी प्रोफाइल बनाई है। आरोपी इस फर्जी अकाउंट के जरिए युवती की मर्जी के बिना उसकी आपत्तिजनक अश्लील तस्वीरें पोस्ट कर रहा था। आरोपी न सिर्फ उसकी मर्यादा को ठेस पहुँचा रहा था, बल्कि उन तस्वीरों का इस्तेमाल ऑनलाइन प्रतियोगिताओं में वोटिंग कराने और विभिन्न अनुचित हथकंडों से पैसे कमाने के लिए भी कर रहा था। शिकायत मिलते ही पुलिस ने प्रकरण दर्ज करे मामले को विवेचना में लिया। पुलिस ने साइबर सेल ने की जांच के बाद अपराध में प्रयुक्त मोबाइल नंबर ट्रेस किया है।
