परिवार से परेशान युवक ने चाकू से अपना ही गला काट लिया

ग्वालियर। डबरा शहर की अंबेडकर कॉलोनी से एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। परिवार के लोगों से परेशान युवक पुष्पेंद्र कुशवाह ने चाकू से अपना ही गला काट लिया। खुले मैदान में युवक को लहूलुहान स्थिति में पड़ा देख लोगों ने 112 डायल पर सूचना दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस घायल को बिना एम्बुलेंस का इंतजार किए 112 वाहन से ही अस्पताल लेकर आई जिससे युवक की जान बच गई। उसे तत्काल उपचार मिला। बड़ी बात ये रही कि युवक गला कटा होने से खुद के साथ हुए घटनाक्रम को बोलने में असमर्थ था जिसके चलते मौजूदा डॉक्टर आशिफ खान ने घायल के बयान पुलिस की मौजूदगी में पर्चे पर दर्ज किए। पर्चे में दर्ज बयानों में युवक पुष्पेंद्र कुशवाह ने अपनी पत्नी की दूसरी शादी का जिक्र परिजनों द्वारा कराए जाने की बात लिखी है जिससे वो आहत दिखा। युवक ने पर्चे में लिखा कि उसकी शादी को 15 साल हो गए लेकिन उसको कोई बच्चा नहीं है जिसके पत्नी परिवार के लोगों से मिलकर दूसरी शादी कर रही है और मेरा मकान हड़पना चाहती है। जिसके चलते मैने अपने ही हाथ से गला काटकर जान देने की कोशिश की। फिलहाल गंभीर घायल युवक को जिला अस्पताल रैफर किया गया है और उसके ठीक होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी कि आखिर पूरे घटनाक्रम का कारण क्या रहा।

Next Post

इतिहास और क्राफ्ट का मिलनः रॉयल एनफील्ड ने हैरिटेज कलेक्शन पेश किया

Wed Apr 29 , 2026
नयी दिल्ली, 29 अप्रैल (वार्ता) दुपहिया वाहन निर्माता कंपनी रॉयल एनफील्ड ने अपने 125 साल के इतिहास को प्रीमियम लाइफस्टाइल वस्त्रों की रेंज प्रदर्शित करने का अनूठा प्रयास किया है। कंपनी ने बुधवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि मोटरसाइक्लिंग और बुनियाद से प्रेरित इस कलेक्शन में आर्काइवल लोगो […]

You May Like