नयी दिल्ली, 29 अप्रैल (वार्ता) दुपहिया वाहन निर्माता कंपनी रॉयल एनफील्ड ने अपने 125 साल के इतिहास को प्रीमियम लाइफस्टाइल वस्त्रों की रेंज प्रदर्शित करने का अनूठा प्रयास किया है।
कंपनी ने बुधवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि मोटरसाइक्लिंग और बुनियाद से प्रेरित इस कलेक्शन में आर्काइवल लोगो और बेहतरीन कपड़ों की मदद से ऐसे वस्त्र बनाये गये हैं जो टिकाऊ भी हैं और उपयोगी भी। इतिहास की बुनियाद पर तैयार यह हैरिटेज कलेक्शन कारीगरी, उपयोगिता और शानदार डिज़ाइन के रॉयल एनफील्ड के दर्शन की बानगी है। इन वस्त्रों के निर्माण में कॉटन ट्विल, कैनवास ब्लेंड और स्ट्रेच होने वाले कपड़ों का उपयोग किया गया है, ताकि ये ब्रांड की व्यवहारिक प्रवृत्ति को बनाये रखते हुए आधुनिक जीवनशैली के लिए उपयुक्त हों। सिल्हुएट रेंज में रिलैक्स्ड से लेकर चुस्त डिज़ाइन तक कई कपड़े हैं।
इस कलेक्शन में 1910 कैनन लोगो, 1893 “मेड लाइक ए गन” स्लोगन और 1969 सीरीज़ 2 इंटरसेप्टर टैंक बैज को दिखाया गया है। ये संदर्भ हर वस्त्र आरामदेह और सुंदर बनाये रखते हुए उन्हें इतिहास से जोड़ते हैं। रॉयल एनफील्ड के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी यादविंदर सिंह गुलेरिया ने कहा, “हैरिटेज कलेक्शन रॉयल एनफील्ड की एक सदी से अधिक समय की विरासत को वस्त्रों में पिरोने का हमारा तरीका है। इन वस्त्रों में फैब्रिक से लेकर सिल्हुएट और आर्काइवल लोगो तक हर तत्त्व की प्रेरणा ब्रांड की डिज़ाइन लैंग्वेज से मिली है, जो प्रेसिज़न, मजबूती और सोची-समझी कारीगरी को समर्पित है। ये वस्त्र न केवल अतीत को प्रतिबिंबित करते हैं, बल्कि लोगों को रॉयल एनफील्ड की विरासत से जोड़ने की एक सक्रिय, उद्देश्यपूर्ण एवं आधुनिक अभिव्यक्ति भी हैं। इसकी हर डिटेल उन लोगों को विरासत की एक कहानी सुनाती है, जो रिफाईंड डिज़ाइन का महत्व समझते हैं।” हैरिटेज कलेक्शन रॉयल एनफील्ड की डीलरशिप और इसकी आधिकारिक वेबसाईट पर उपलब्ध है। इसे चुनिंदा ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स से भी खरीदा जा सकता है।

