दो गुटों में संघर्ष, एक महिला सहित आधा दर्जन घायल

मुरैना, 16 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के दिमनी थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद के चलते दो गुटों के बीच हुए संघर्ष में एक महिला सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं। घायलों में करण सिंह कुशवाह को गोली लगने से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे ग्वालियर भेज दिया है, जबकि पांच लोगों को उपचार के लिए मुरैना के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार दिमनी थाना क्षेत्र के ग्राम खुर्द में कुशवाह समाज के दो गुटों के बीच एक लंबे समय से जमीनी विवाद चल रहा था। कल देर शाम दोनों गुट आमने सामने आ गए और देखते ही देखते दोनों के बीच लाठी डंडे चले। बाद में गोलीबारी भी शुरू हो गई। पुलिस के अनुसार संघर्ष में दोनों गुटों से संबंधित एक महिला सहित आधा दर्जन व्यक्ति घायल हुए हैं। घायलों में करण सिंह कुशवाह कुशवाह की हालत गोली लगने से गंभीर बताई गई है, जिसे चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए ग्वालियर भेज दिया है। शेष पांच लोगों को उपचार के लिए मुरैना के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Next Post

लक्ष्मण सिंह 'स्लीपर सेल' के निष्कासन का पहला उदाहरण : सज्जन

Mon Jun 16 , 2025
खरगोन, 16 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने पार्टी के नेता रहे लक्ष्मण सिंह के कांग्रेस से निष्कासन पर कहा कि वे ‘स्लीपर सेल’ के निष्कासन का पहला उदाहरण हैं। श्री वर्मा कल खरगोन में संगठन सृजन अभियान के अवसर पर पत्रकारों […]

You May Like