धारदार तलवार के साथ पकड़ाया बदमाश

भोपाल: शाहजहाँनाबाद थाना पुलिस ने एक बदमाश को अवैध तलवार के साथ गिरफ्तार किया है. बदमाश के खिलाफ कई संगीन मामले दर्ज है. आरोपी गंभीर घटना की फिराक मे तलवार लिए घूम रहा था. पुलिस की सक्रियता से आरोपी समय रहते पकडा गया.

पुलिस जानकारी के अनुसार गुरूवार- शुक्रवार की देर रात को शाहजहाँनाबाद निवासी महिला ने आरोपी अरशद उम्र-28 साल निवासी शाहजहाँनाबाद के खिलाफ कार मे तोडफोड कर अडीबाजी करते हुए डरा धमका कर रूपयो की मांग करने और रूपये नही देने पर लडके को धारदार हथियार से चोट पहुँचाने रिपोर्ट दर्ज कराई गई.

जिस पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया. बदमाश अरशद उर्फ बब्बा को तलाश करते हुए पुलिस ने पकड़ा. इस मौके पर बदमाश के पास से मिली लोहे की धारदार तलवार को मौके पर जप्त किया गया. आरोपी अरशद उर्फ बब्बा के विरूद्ध थाना शाहजहाँनाबाद भोपाल में आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध किया गया है. आरोपी के खिलाफ गाली गलौच, मारपीट, जान से मारने की धमकी देने, अडीबाजी, छेडछाड जैसे 08 अपराधिक प्रकरण दर्ज है.

Next Post

असली मुकाबला खुद से है: नदीम

Sat Sep 13 , 2025
लाहौर (वार्ता) पाकिस्तान के भला फेंक स्टार ने कहा कि जापान के नेशनल स्टेडियम में 17 सितंबर से शुरु हो रही विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में मेरा असली मुकाबला खुद से है। पेरिस ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता अरशद नदीम ने समाचार पत्र द डॉन से बातचीत में कहा, “मेरा मुकाबला हमेशा […]

You May Like