सड़क हादसा: ट्रक-कार की टक्कर में दो की मौत, सात घायल

सागर। राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर ललितपुर-नरसिंहपुर मार्ग के मालथौन थाना क्षेत्र अंतर्गत खुशालीपुरा के पास आज सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जबेरा से ललितपुर जा रही कार को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद सागर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हादसे की जांच शुरू कर दी है।

Next Post

राजधानी में 14-15 सितंबर को होगा भारतीय मातृभाषा अनुष्ठान 

Wed Sep 10 , 2025
भोपाल। राष्ट्र के निर्माण में भाषाओं के योगदान को रेखांकित करने के लिए दो दिवसीय भारतीय मातृभाषा अनुष्ठान का आयोजन 14-15 सितंबर को रवीन्द्र भवन, भोपाल में होगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कार्यक्रम में शिरकत करने आयेंगे। अनुष्ठान में भारतीय भाषाओं और बोलियों की विविधता पर वैचारिक […]

You May Like