लक्ष्मण सिंह ‘स्लीपर सेल’ के निष्कासन का पहला उदाहरण : सज्जन

खरगोन, 16 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने पार्टी के नेता रहे लक्ष्मण सिंह के कांग्रेस से निष्कासन पर कहा कि वे ‘स्लीपर सेल’ के निष्कासन का पहला उदाहरण हैं।
श्री वर्मा कल खरगोन में संगठन सृजन अभियान के अवसर पर पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने जो स्लीपर सेल वाली बात कही थी, उस स्लीपर सेल को हमने निकाल कर बाहर फेंक दिया है। लक्ष्मण सिंह का निष्कासन प्रदेश में इसका पहला उदाहरण है, और यही नव सर्जना है।
वे यही नहीं रुके, उन्होंने कहा कि लक्ष्मण सिंह कभी भी इतने महत्वपूर्ण नहीं रहे कि उनके कहने से कोई प्रधानमंत्री बनता या बिगड़ता हो। वे तो वर्तमान प्रधानमंत्री तक पहुंचने का रास्ता ढूंढ रहे थे ,और एक बार ऐसा पहले भी कर चुके हैं । उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति सार्वजनिक रूप से बिना कारण औचित्यहीन शब्दों का इस्तेमाल करता है, ऐसे व्यक्ति की हमारी पार्टी में आवश्यकता नहीं है।
इस अवसर पर कांग्रेस के केंद्रीय पर्यवेक्षक अभिषेक दत्त ने पार्टी में व्याप्त गुटबाजी के बारे में पूछे जाने पर कहा कि यह मुद्दा नहीं है। उन्होंने कहा कि हमारी जिम्मेदारी है कि हम प्रत्येक व्यक्ति के पास पहुंचे, और उनके सुझाव लें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के जिला अध्यक्ष के लिए ‘एज क्राइटेरिया’ नहीं है। हमें ऐसा व्यक्ति चाहिए जो सभी को साथ में लेकर चले।

Next Post

दिल्ली में बिजली, पानी की व्यवस्था चरमराई : आप

Mon Jun 16 , 2025
नयी दिल्ली, 16 जून (वार्ता) आम आदमी पार्टी (आप) ने कहा कि जब से दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सत्ता में आयी है तब से यहां बिजली और पानी की व्यवस्था चरमरा गई है। आप के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने सोमवार को यहां कहा कि दिल्ली के […]

You May Like