जयशंकर ने अमेरिका के नये एनएसए माइकल वाल्ट्ज से की मुलाकात

वाशिंगटन, 22 जनवरी (वार्ता) विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ट्रम्प प्रशासन के तहत नये अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइकल वाल्ट्ज से मुलाकात की और कहा कि वह एक परिणाम-उन्मुख एजेंडे पर साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हैं।

 

डा. जयशंकर और श्री वाल्ट्ज के बीच मंगलवार को पदभार संभालने के बाद उनकी पहली आधिकारिक बैठक थी। इससे पहले पिछले महीने के अंत में भी उनकी मुलाकात हुई थी, जब विदेश मंत्री अमेरिका में थे।

 

विदेश मंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “आज अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइकल वाल्ट्ज से फिर से मिलकर बहुत अच्छा लगा। पारस्परिक लाभ सुनिश्चित करने और वैश्विक स्थिरता एवं समृद्धि को बढ़ाने के लिए हमारी दोस्ती को मजबूत करने पर चर्चा की।”

 

उन्होंने कहा कि वह श्री वाल्ट्ज के साथ एक सक्रिय और परिणाम-उन्मुख एजेंडे पर साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हैं।

Next Post

ट्रम्प ने सिल्क रोड डार्कनेट स्टोर के संस्थापक रॉस को किया माफ

Wed Jan 22 , 2025
वाशिंगटन, 22 जनवरी (वार्ता) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने नशीली दवाओं के व्यापार के आरोप में आजीवन कारावास की सजा पाए सिल्क रोड डार्कनेट स्टोर के संस्थापक रॉस उलब्रिच को माफ कर दिया है।   श्री ट्रम्प ने मंगलवार को अपनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, ‘ट्रुथ सोशल’ पर एक पोस्ट में […]

You May Like