
दमोह। आदर्श महाविद्यालय, दमोह (बरपटी) में दीपक जैन ने सहायक प्राध्यापक पद पर चयन के बाद पदभार ग्रहण कर लिया है। इस उपलब्धि पर उन्हें हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी गईं।
दीपक जैन ने लगभग 18 वर्षों तक स्वास्थ्य विभाग में अपनी सेवाएं पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ प्रदान कीं। उनकी कठिन मेहनत, लगन, अनुशासन और उत्कृष्ट कार्यशैली का ही परिणाम है कि आज उन्होंने यह गौरवपूर्ण उपलब्धि प्राप्त की है। शुभचिंतकों ने कहा कि यह सफलता उनके अथक परिश्रम और दृढ़ संकल्प का प्रमाण है। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य, सफल शैक्षणिक जीवन व उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामना की है। उनका अनुभव और मार्गदर्शन विद्यार्थियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा।
