हथनी में हरित योग कार्यक्रम का आयोजन 

दमोह। वन परिक्षेत्र दमोह के अंतर्गत बीट हथनी में हरित योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें योग प्रशिक्षक भरत जैन, रशीद खान व सतीश सोनी के द्वारा ग्रामीणों व वन परिक्षेत्र स्टॉफ को योग का प्रशिक्षण दिया गया. विक्रम चौधरी वन परिक्षेत्र अधिकारी दमोह द्वारा योगा फॉर वन हेल्थ, वन हेल्थ थीम पर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री का सन्देश सभी को दिया कि जिस तरह हम अपने व्यक्तिगत स्वास्थ्य का ध्यान रखते है. उसी तरह हम सभी को पृथ्वी के स्वास्थ का ध्यान पर्यावरण संरक्षण के माध्यम से रखना है.सभी ने योग से अपने शरीर को स्वस्थ रखते हुए अपने पर्यावरण को भी हरा भरा रखने का संकल्प लिया कार्यक्रम में विक्रम चौधरी वन परिक्षेत्र अधिकारी दमोह का वन स्टॉफ व ग्रामीणों की गरिमामयी उपस्थिति रही.

Next Post

नाले पर अतिक्रमण कर बनाए गए रैम्प व चबूतरों को हटाया

Sat Jun 21 , 2025
ग्वालियर। नगर निगम का मदाखलत अमला लगातार अभियान चलाकर नालों पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही कर रहा है। भवन अधिकारी यशवंत मैकले ने बताया कि सिटी प्लानर एपीएस जादौन के निर्देशन में नगर निगम नालों पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही कर रहा है। जिसके […]

You May Like