
ग्वालियर। नगर निगम का मदाखलत अमला लगातार अभियान चलाकर नालों पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही कर रहा है। भवन अधिकारी यशवंत मैकले ने बताया कि सिटी प्लानर एपीएस जादौन के निर्देशन में नगर निगम नालों पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही कर रहा है। जिसके तहत शुक्रवार को घोसीपुरा रेलवे स्टेशन स्थित नाले के पास के रहवासियों ने नाले पर रैम्प एवं चबूतरा बनाकर अतिक्रमण कर लिया था। रैम्प व चबूतरों को तोड़कर नाले से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई। कार्यवाही में मदाखलत अधिकारी केशव चौहान, क्षेत्राधिकारी क्षेत्र क्र. 01 अभय तोमर, मदाखलत गैंग एवं पुलिस बल उपस्थित रहा।
